
हेल्थ डेस्क: आजकल खेतों और फुटपाथों पर आपको बथुआ उगता हुआ मिल जाएगा। यह कोई आम सब्जी नहीं है, बल्कि बेहद फायदेमंद सब्जी है। सर्दियों में इसकी सब्जी हर घर में बनती है। इसके कई फायदे हैं, जो हम सभी से छिपे हैं। इस सब्जी में अगर थोड़ी सी छाछ या दही मिला दी जाए, तो इसका स्वाद बेमिसाल होता है। इसके अलावा इसके पराठे भी बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।
बथुआ से फायदेमंद कोई सब्जी नहीं हैं। इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9 और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। इसमें पौष्टिक फाइबर होते हैं, जो पेट को साफ रखते हैं। उनका कहना है कि बीमार होने पर आजकल डॉक्टर सबसे पहले विटामिन की गोली लेने की सलाह देते हैं। गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर विटामिन बी, सी और आयरन की गोलियां लेने के लिए कहा जाता है। लेकिन, बथुआ में ये सभी पहले से ही मौजूद होते हैं। इसलिए, यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए अमृत के समान है।
ये भी पढ़ें- मिलेगी घोड़े जैसी फुर्ती, खाएं 8 एनर्जी बढ़ाने वाले फूड्स
ये भी पढ़ें- हर सुबह नाश्ते की टेंशन खत्म ! झटपट बनाएं Sonam Kapoor की फेवरेट सेयाल ब्रेड
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.