कोई दवा-दारू नहीं, गट हेल्थ होगा एकदम दुरुस्त, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

Published : Jan 23, 2025, 03:53 PM IST
What are gut-healthy foods

सार

गट हेल्थ, इम्यूनिटी और मेंटल हेल्थ के लिए ज़रूरी है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए इन 5 फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। गट केवल भोजन को पचाने तक सीमित नहीं है; यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पोषक तत्वों के अवशोषण, और मेंटल पर भी असर डालता है। अगर आप अपने गट को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रोजाना इन 5 चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं इन 5 फूड्स के बारे में:

हेल्दी गट के लिए 5 फूड्स

1. सब्जियां: गट बैक्टीरिया के लिए फाइबर का खजाना

  • सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं, जो गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करती हैं।
  • पालक, ब्रोकोली, गाजर, मटर, लौकी और भिंडी जैसी सब्जियां रोजाना खाएं।
  • फाइबर पाचन में मदद करता है, कब्ज को दूर करता है और गट बैरियर को मजबूत करता है।

हर रोज अंडे खाना सेहत के लिए कितना सही ? जानें फायदे और नुकसान

2. फल: एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का स्रोत

  • फल फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत होते हैं।
  • सेब, केला, पपीता, संतरा और जामुन जैसे फल गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
  • फल खाने से पाचन तंत्र में बैलेंस बना रहता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

3. नट्स: हेल्दी फैट्स और प्री-बायोटिक्स का स्रोत

  • नट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू गट हेल्थ के लिए फायदेमंद फैट्स और प्री-बायोटिक्स प्रोवाइड करते हैं।
  • यह पेट की सूजन को कम करते हैं और गट बैक्टीरिया को बैलेंस रखते हैं।

4. दाल: प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस

  • दाल में प्रोटीन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • मूंग दाल, मसूर दाल और चना दाल गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
  • दाल खाने से पाचन में सुधार होता है, गट की सूजन कम होती है और आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है।

लिया हल्के में तो हेल्थ भर पड़ जाएगा भारी! फैटी लिवर होने पर दिखते हैं 5 लक्षण

5. फरमेंटेड फूड: अच्छे बैक्टीरिया का खजाना

  • दही, कढ़ी, इडली और अन्य फरमेंटेड फूड में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, इम्यून सिस्टम को सुधारते हैं और शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ते हैं।
  • फरमेंटेड फूड खाने से गट हेल्थ में जल्दी सुधार होता है और पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत