6 महीने की प्रेग्नेंसी खत्म करने के लिए महिला ने ली गर्भपात की गोलियां, इसके बाद जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते!

Published : Mar 21, 2026, 08:46 AM IST
medicine

सार

जॉर्जिया, अमेरिका में 31 वर्षीय महिला पर हत्या का मुकदमा। 6 महीने की गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां लेने से जीवित जन्मी बच्ची की मौत हो गई। यह राज्य के सख्त गर्भपात कानून के तहत पहला ऐसा मामला है। 

अमेरिका के जॉर्जिया में एक 31 साल की महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने गर्भपात की गोलियां खाकर एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। यह मामला जॉर्जिया के किंग्सलैंड की रहने वाली एलेक्सिया मूर का है, जिन पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। जॉर्जिया में गर्भपात को लेकर सख्त कानून बनने के बाद इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

कैसे सामने आया मामला

यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। एलेक्सिया करीब छह महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने गर्भपात के लिए 'मिसोप्रोस्टोल' (Misoprostol) नाम की दवा और दर्द निवारक 'ऑक्सीकोडोन' (Oxycodone) की बहुत ज़्यादा डोज ले ली। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां एलेक्सिया ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जन्म के एक घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस के आरोप क्या हैं

पुलिस का तर्क है कि बच्ची जिंदा पैदा हुई थी और एलेक्सिया के जानबूझकर उठाए गए कदम की वजह से उसकी जान गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के खून में ऑक्सीकोडोन के अंश भी पाए गए हैं। जॉर्जिया का कानून यहां एलेक्सिया के लिए मुश्किल बन गया है, जो कहता है कि अगर गर्भ में पल रहे बच्चे के दिल की धड़कन शुरू हो जाती है (आमतौर पर 6 हफ़्ते के बाद), तो गर्भपात कराना गैर-कानूनी है।

विवाद और विरोध शुरू

एलेक्सिया मूर को कैमडेन काउंटी जेल में रखा गया है। इस मामले में हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता और गर्भपात के अधिकारों की वकालत करने वाले संगठन विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि गर्भपात कराने वाली महिलाओं को अपराधी बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों पर बुरा असर पड़ेगा। इस केस का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है, जिसने अमेरिका में एक बार फिर गर्भपात कानूनों पर बहस छेड़ दी है।

और पढ़ें: प्राइवेट क्लिनिक का ‘झटका’! सर्दी-बुखार में बना ₹9900 का बिल-जानें कहां का है यह मामला

Child Immunization Guide: 10 साल के बच्चे का वैक्सीनेशन कहीं भूल तो नहीं गए? जानें कौन-सी वैक्सीन हैं जरूरी?

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का