
12 फरवरी को हग डे सेलिब्रेड किया जाएगा। किसी को गले लगाने से भर से मन में तसल्ली पहुंचती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गले लगाना सिर्फ प्यार जताने का ही एकमात्र साधन नहीं है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। हग डे (Happy Hug Day) के खास मौके पर जानिए कि आखिर गले लगाने से शरीर को कौन-से फायदे पहुंचते हैं।
अपने लव्ड वंस को बिना शब्दों के भावनाएं जाहिर करने करने के लिए आप हग कर सकते हैं। जब आप अपने पार्टनर, दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को गले लगाते हैं, तो इससे न सिर्फ विश्वास बढ़ता है बल्कि कंफर्ट के साथ ही इमोशनल सिक्योरिटी बढ़ती है। गले लगाने से Oxytocin hormone रिलीज होता है। इस कारण से व्यक्ति का स्ट्रेस भी धीमे-धीमे कम होने लगता है। अगर आप किसी परेशानी में हैं, तो अपने करीबी के गले लग सकते हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन और उसके कारण डिप्रेशन लोगों की आम समस्या बन चुका है। एक वार्म हग आपको यह एहसास दिलाता है कि आप अकेले नहीं हैं। रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग अपने प्रियजनों के रोजाना गले लगते हैं, उनका मूड बेहतक होता है और नकारात्मक विचार कम होते हैं।
और पढ़ें: सिर की जूं ने ले ली 12 साल की लक्ष्मीप्रिया की जान, बेटी ने इतना दर्द सहा कि कोई नहीं
गले लगाने से लव हार्मोन रिलीज होता है, जिसके कारण दिल की धड़कन को रिलेक्स मिलता है। जब व्यक्ति का तनाव कम होता है, तो ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो जाता है।
हग करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेनिफिट्स मिलने के साथ ही पार्टनर के साथ रिलेशन मजबूत होता है। गले मिलने के दौरान फिजिकल इंटिमेसी बढ़ने के साथ ही इमोशनल क्लोजनेस भी बढ़ती है। इस कारण से गले मिलना एक नहीं बल्कि बहुत से फायदे पहुंचाता है।
और पढ़ें: इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.