
Rusty Utensils Disadvantage: दादी, नानी से लेकर मां तक ने आपको जरूर बताया होगा कि अगर खाने में आयरन चाहिए तो लोहे की कढ़ाई में खाना जरूर बनाएं। यह बात सौ फीसदी सच भी है। आयरन की कढ़ाई को धोने के बाद अगर उस तेल न लगाया जाए तो तुरंत जंग की परत चढ़ जाती है। आयरन की कढ़ाई को साफ रखना थोड़ा मुश्किल काम होता है। अगर आप जरा सा भी ध्यान नहीं देंगे तो लोहे की कढ़ाई में जंग लग जाएगी। जंग लगी कढ़ाई में अगर आपने गलती से भी खाना बना दिया तो यह फायदा पहुंचाने की बजाय शरीर को नुकसान पहुंचाएगा। जानते हैं कि अगर जंग लगी कढ़ाई या बर्तन में खाना बनाया जाए तो शरीर को क्या-क्या नुकसान पहुंच सकते हैं।
जंग यानी कि आयरन ऑक्साइड शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। यह खाने में मिलकर उसे दूषित कर देती है। अगर जंग लगे बर्तन में खाना बनाया जाए तो हेमोक्रोमैटोसिस नामक बीमारी हो सकती है जिसमें शरीर में बहुत ज्यादा आयरन की मात्रा पहुंचने लगती है। खाना बनाने से पहले कढ़ाई को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
जंग लगे हुए बर्तन में खाना बनाने से उसका स्वाद बिगड़ जाता है। कुछ खट्टे पदार्थ जैसे कि टमाटर, नींबू आदि का इस्तेमाल किया जाए तो इससे रिएक्शन हो सकता है और खाना पूरी तरह से खराब भी हो सकता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
अगर आप जंग लगे हुए बर्तन में खाना बनाएंगी तो खाने का स्वाद मटैलिक हो जाएगा। भूल कर भी पालक या खट्टी चीज लोहे के बर्तन में ना पकाएं। खाने का मटैलिक स्वाद आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा और शरीर को भी नुकसान पहुंचेगा।
जंग लगे बर्तन में पका खाना खाने से पेट दर्द की समस्या, दस्त होना, उल्टी आना, या मतली जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में लिवर, हार्ट और पेनक्रियाज को भी नुकसान पहुंच सकता है। यह बेहद जरूरी है कि जब भी लोहे का बर्तन इस्तेमाल किया जाए, पहले उसे अच्छी तरीके से साफ करें। खाना बनाने के बाद भी लोहे की कढ़ाई को सिर्फ धुल कर ना रख दें बल्कि उसे अच्छे से पोंछ कर. सुखाकर और तेल लगा कर रखें।
और पढ़ें: चिया सीड्स और सब्जा सीड्स नहीं होते हैं एक, जानिए न्यूट्रीशनल वैल्यू में है कितना अंतर?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.