Benefits of kissing: एक नहीं किस करने से पहुंचते हैं 4 जबरदस्त फायदे

Published : Feb 18, 2025, 01:03 PM IST
Health and Emotional Benefits of Kissing

सार

किस करने से न केवल भावनात्मक नज़दीकी बढ़ती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ होता है। हैप्पी हार्मोन्स के स्राव से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तक, किस करने के कई फायदे हैं।

Benefits of kissing: प्यार की अभिव्यक्ति के रूप में जाना जाने वाला किस केवल भावनात्मक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, ऐसा वैज्ञानिकों का मानना है। भले ही लोगों को लगता हो कि चुंबन करने से भावनात्मक सुख की अनुभूति होती हो लेकिन इससे शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं, जिससे ज्यादातर लोग अनजान है।आईए जानते हैं कैसेएक किस आपके शरीर को कई सारे फायदे पहुंचाता है।

किस से रिलीज होते हैं हैप्पी हार्मोन्स

शोध के अनुसार, किस करने से शरीर में "हैप्पी हार्मोन्स" यानी ऑक्सिटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्राव होता है, जिससे तनाव कम होता है और खुशी बढ़ती है।

चुंबन से हृदय का स्वास्थ्य होता है बेहतर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, किस करने से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर होता है, रक्त संचार सुचारू होता है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। खास बात यह है कि नियमित रूप से किस करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

बाल होंगे बंगालिनों से काले, लंबे और घने, जया बच्चन ने पोती नव्या नंदा को बताया Secret Hair Oil Recipe

किस से बढ़ती है इम्यूनिटी

शोधकर्ताओं के अनुसार, किसिंग की प्रक्रिया रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, क्योंकि इससे शरीर को नए जीवाणुओं का सामना करने की ताकत मिलती है। इतना ही नहीं, सिरदर्द और महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द में भी कमी आती है।

बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी

विशेष रूप से प्यार की अभिव्यक्ति से उत्पन्न सकारात्मक ऊर्जा से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और रिश्ते मजबूत होते हैं। इसलिए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि किस केवल प्यार व्यक्त करने का तरीका ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए भी फायदेमंद है।

नोट- भले ही किस करने से शरीर को एक नहीं बल्कि बहुत फायदे पहुंचते हैं लेकिन बीमार होने पर किसे नहीं करना चाहिए। वायरस या बैक्टीरिया सलाइवा में रहते हैं और किस करने के दौरान यह दूसरे के शरीर में भी जा सकते हैं। ऐसे में ध्यान रहे की बीमार के दौरान किस आपको या किसी और को बीमार कर सकता है।

और पढ़ें: International Kissing Day 2022: कहां से आया चुंबन का चलन,लिप किस करने की कब हुई शुरुआत

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत