अगर छोटा हो रहा है लिंग की साइज, तो पुरुषों को इन 5 आदतों से तुरंत कर लेनी चाहिए तौबा

Published : Mar 25, 2023, 03:59 PM IST

हेल्थ डेस्क.कुछ खराब आदतों की वजह से पुरुष नपुसंक हो जाते है या उनके लिंग का साइज काफी छोटा हो जाता है। समय रहते अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो फिर बेड का रोमांस खत्म हो सकता हैं। गृहस्थ जिंदगी में तनाव आ सकता है।

PREV
16

पुरुष अपने लिंग के साइज की वजह से आत्मविश्वास से भरे होते हैं। लिंग का छोटा साइज उनके कॉन्फिडेंस लेवल को लो कर देती है। उनकी कुछ आदतों की वजह से उसके साइज पर असर पड़ता है। लिंग का तनाव कम हो जाता है। ऐसे में सेक्स लाइफ खत्म हो जाती है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिसे पुरुष को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

26

वर्कआउट नहीं करना

सीडर-सिनाई मेडिकल सेंटर के एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो भी पुरुष रेगुलर वर्कआउट करते हैं। उनका यौन जीवन खुशहाल होता है। तुरंत स्खलन की समस्या दूर होती है और लिंग में तनाव भी बना रहता है। दरअसल एक्सरसाइज लिंग में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रक्त वाहिकाएं खुलती हैं जिससे लिंग में कसावट आती है।

36

स्मोकिंग लिंग का दुश्मन

फेफड़ा ही नहीं स्मोकिंग लिंग का भी दुश्मन होता है। ज्यादा सिगरेट पीने से लिंग में संकुचन आने लगता है। इसका हानिकारक पदार्थ रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके कारण लिंग में पर्याप्त तनाव नहीं होता है।शिश्न में उत्तेजना नहीं होता है। ब्लड सर्कुलेशन पर यह असर डालता है। सिगरेट की तरह शराब भी लिंग के तनाव को कम करने का दोषी होता है।

46

दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देना

पढ़कर आश्चर्य हो रहा है, लेकिन लिंग का साइज दांतों की सफाई से भी जुड़ा है। जर्नल ऑफ पीरियोडोंटोलॉजी के शोधकर्ताओं ने पाया कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन वाले पुरुषों में मसूड़ों की बीमारी 7 गुना अधिक होती है। मसूड़े के ऊतकों में बैक्टीरिया पूरे शरीर में घूमते हैं। यह लिंग में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

56

फल सब्जियों से दूरी

ज्यादातर पुरुषों में देखा गया है कि वो फल और सब्जियों पर फोकस नहीं करते हैं।साल 2008 के टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार तरबूज खाने से लिंग के दोष को दूर करते पाया गया। इसमें मौजूद सिट्रूललाइन-आर्जिनिन यौगिक के कारण नपुसंकता का असरदार तरीके से इलाज किया गया। इतना नहीं फल और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्त वाहिकाओं के हेल्थ में सुधार करते हैं।

66

अनहेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट नहीं लेना भी लिंग पर असर डालता है। साल 2011 में हार्वर्ड ने एक शोध किया था। जिसके मुताबिक जो पुरुष नियमित रूप से फास्ट फूड, ट्रांस फैट खा रहे थे। उनके स्पर्म की गुणवत्ता खराब हो गई। इसलिए कुकीज, केक, चॉकलेट, चिप्स और तला खाना खाने से बचना चाहिए।

और पढ़ें:

शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाया 'मौत', प्रेमी को पिलाया और बोली मरे नहीं तो..

खूबसूरती को बिगाड़ रहा है ब्लैकहेड्स, तो इन 5 आसान तरीकों से जड़ से करें खत्म

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories