Remedies for Vertigo: गर्मियों में चक्कर आने की समस्या होगी बिल्कुल खत्म, जानें 6 असरदार घरेलू उपाय

Published : Apr 04, 2026, 05:30 PM IST
Remedies for Vertigo

सार

Home Remedies for Dizziness: गर्मियों में चक्कर आने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं 6 आसान घरेलू उपाय। जानें डिहाइड्रेशन, कमजोरी और तेज धूप से बचने के असरदार टिप्स।

गर्मी में तेज धूप के कारण पसीना अधिक निकलता है, जिसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। इस कारण से चक्कर आना बेहद आम बात होती है। पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी ही शरीर को कमजोर करती है, जिससे कारण सिर घूमने लगता है। गर्मियों के समय में ऐसे कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिससे कि चक्कर की समस्या से राहत पाई जा सके। जानते हैं कि गर्मियों में वर्टिगो या फिर चक्कर से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय अपनाना चाहिए।

चक्कर से राहत पाने के घरेलू उपाय

गर्मियों में अपने बैग में ओआरएस (ORS) का पैकेट जरूर रखें और दिन में एक से दो बार ओआरएस घोल पी सकते हैं। अगर आपके पास ORS का पैकेट नहीं है, तो नींबू पानी या नमक चीनी का घोल भी पी सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहते हैं और चक्कर नहीं आता।

नारियल पानी से होंगे नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस

आप गर्मियों के सीजन में शरीर के नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए नारियल का पानी भी पी सकते हैं, जिससे कि कमजोरी तुरंत दूर होती है। रोजाना एक से दो गिलास नारियल पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

अदरक का सेवन

 सिर्फ सर्दियों में नहीं बल्कि गर्मियों में भी अदरक का सेवन शरीर को फायदा पहुंचता है। अदरक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करती है, जिससे चक्कर की समस्या नहीं होती। आप चाहे तो अदरक की चाय पिएं या फिर थोड़ी सी अदरक चबा लें।

ठंडी हवा के पास बैठे

अगर आपको गर्मियों में चक्कर आ जाए, तो तुरंत बैठ जाए या लेट जाएं। कोशिश करें कि ठंडी हवा के पास बैठे और गहरी सांस लें। ऐसा करने से भी चक्कर में तुरंत राहत मिलती है।

और पढ़ें: गर्मियों में बार-बार हो रहे हैं मुंह के छाले? ये घरेलू उपाय देंगे तुरंत राहत

खाली पेट खाएं तुलसी

गर्मियों में चक्कर की समस्या से बचने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकती हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। अगर रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच तुलसी चबाएंगे, तो इससे भी चक्कर की समस्या हो दूर हो जाएगी।

रोजाना लें पौष्टिक आहार

गर्मियों में हमेशा हल्का और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। आपको खाने में फल, सलाद, दही का सेवन जरूर करना चाहिए। तरबूज, खीरा और संतरा जैसे पानी वाले फल शरीर को ठंडक देते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

और पढ़ें: Mounjaro Brides: शादी में पतली दिखने के लिए लड़कियां ले रहीं इंजेक्शन, क्या है ये खतरनाक ट्रेंड?

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण