फुट कॉर्न क्यों होता है? 9 आसान तरीकों से घर पर हटाएं

Published : May 10, 2025, 12:02 PM ISTUpdated : May 10, 2025, 12:08 PM IST
Foot Corn Relief

सार

Foot Corn Relief Home Remedies and Treatment: घरेलू नुस्खों जैसे गर्म पानी में पैर भिगोना, प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल, बेकिंग सोडा और नींबू का रस, एप्पल साइडर विनेगर आदि से कॉर्न के दर्द से राहत मिल सकती है।

Foot Care Tips: अक्सर हम अपने पैरों पर ध्यान नहीं देते। जब चलने में दिक्कत होने लगती है, तब पता चलता है कि कॉर्न हो गया है। इसे नजरअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। कॉर्न को अनदेखा करने से यह बढ़ सकता है और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। धीरे-धीरे दर्द के कारण चलना भी मुश्किल हो जाएगा। ज़्यादातर मामलों में, कॉर्न तब होते हैं जब हम सही साइज़ के जूते नहीं पहनते या बहुत टाइट जूते पहनते हैं, लंबे समय तक खड़े रहते हैं, बहुत ज़्यादा चलते हैं, या पैर के किसी खास हिस्से पर जूते की रगड़ लगती है। उस हिस्से की त्वचा सख्त हो जाती है, और कई बार सुन्न भी हो सकती है। चलने-फिरने में दर्द और बेचैनी महसूस होती है। अगर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना संभव न हो, तो आप घर पर ही कुछ शुरुआती उपाय कर सकते हैं। 

1. गर्म पानी में पैर भिगोना: रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट तक गर्म पानी में पैर भिगोएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और अगर पस है तो वह जल्दी फूटकर बाहर निकल जाएगा। इससे त्वचा नरम होगी और कॉर्न धीरे-धीरे निकलने लगेगा।

2. प्यूमिक स्टोन या झांवां पत्थर: गर्म पानी में पैर भिगोकर त्वचा नरम होने पर प्यूमिक स्टोन से हल्के हाथों रगड़ने से पैर की मृत त्वचा निकल जाती है। यह कॉर्न को कम करने में भी मदद करता है।

3. बेकिंग सोडा और नींबू का रस: एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर कॉर्न पर लगाएँ और कुछ देर छोड़ दें। दिन में एक बार लगाने से ही फर्क दिखने लगेगा।

4. एप्पल साइडर विनेगर: थोड़े से रूई में एप्पल साइडर विनेगर लेकर कॉर्न पर लगाएँ। इससे कॉर्न नरम होगा और इसका एसिडिक गुण कॉर्न को जल्दी ठीक करेगा।

5. कैस्टर ऑयल: रोज़ रात को सोने से पहले पैर में जहाँ कॉर्न है, वहाँ कैस्टर ऑयल लगाएँ और फिर मोज़े पहनकर सो जाएँ। इससे भी त्वचा नरम होगी और कॉर्न जल्दी निकल जाएगा।

6. हल्दी का करें इस्तेमाल: एक चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दिन में कम से कम 2 से 3 बार कॉर्न पर लगाने से दर्द कम होगा और कॉर्न जल्दी सूख जाएगा। हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कॉर्न को ठीक करने में मदद करते हैं।

7. तुलसी के पत्ते: तुलसी के पत्तों का रस कॉर्न पर एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। इससे कॉर्न से इंफेक्शन नहीं फैलेगा और कॉर्न जल्दी सूख जाएगा।

8. नीम के पत्ते: नीम के पत्तों का पेस्ट कॉर्न पर लगाने से नीम के एंटीसेप्टिक गुण इंफेक्शन को फैलने से रोकेंगे और दर्द कम करेंगे।

9. लहसुन से भगाएं बैक्टीरिया: लहसुन को पीसकर कॉर्न पर लगाया जा सकता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन कॉर्न के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।

कॉर्न ठीक ना हो तो क्या करें?

इन घरेलू उपायों को करने के बाद भी अगर कॉर्न कुछ दिनों में ठीक न हो या खुद न निकले, उसमें से पस निकलने लगे या बुखार आ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पैरों की साफ-सफाई का ध्यान रखें, बहुत टाइट जूते न पहनें, लंबे समय तक खड़े न रहें और बहुत ज़्यादा चलने से बचें। कॉर्न को खुद काटने या फोड़ने की कोशिश न करें, इससे नुकसान हो सकता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत