World Lupus Day: जब इम्यून सिस्टम खुद पर करता है अटैक, जानें ल्यूपस के 5 लक्षण

Published : May 10, 2025, 10:30 AM IST
Lupus Day 2025 Symptoms and Causes

सार

World Lupus Day: ल्यूपस एक ऑटो इम्यून डिजीज है जो शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती है। वर्ल्ड ल्यूपस डे 2025 पर जानिए ल्यूपस के लक्षण, कारण और कैसे यह बीमारी शरीर को प्रभावित करती है।

Lupus Symptoms: 10 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड ल्यूपस डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच ल्यूपस संबंधी जागरूकता फैलाना है। ल्यूपस एक ऑटो इम्यून डिजीज है जिसमें इम्यून सिस्टम शरीर की अच्छी सेल्स और ऑर्गन्स पर अटैक करता है। इस कारण से शरीर के विभिन्न हिस्से जैसे कि ज्वाइंट्स, त्वचा, किडनी, ब्लड सेल्स, किडनी, हार्ट और फेफड़े प्रभावित होते हैं। ल्यूपस को डायग्नोज करना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण अन्य बीमारियों से मिलते- जुलते नजर आते हैं। वर्ल्ड ल्यूपस डे पर जानते हैं ल्यूपस के लक्षण और मुख्य कारण के बारे में।

ल्यूपस के लक्षण (Lupus Symptoms)

ल्यूपस के लक्षण सभी व्यक्तियों में एक जैसे नहीं होते। ये काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि इम्यून सिस्टम ने शरीर के किस अंग पर अटैक किया है। उसी के हिसाब से व्यक्ति को शरीर में विभिन्न लक्षण नजर आते हैं। कुछ लोगों में ल्यूपस के लक्षण तुरंत दिखते हैं और चले भी जाते हैं। वहीं बीमारी के लक्षण हल्के से ज्यादा भी हो सकते हैं। ये टेंपररी और परमानेंट होते हैं। बॉडी सिस्टम के हिसाब से ल्यूपस के लक्षण बदल सकते हैं। जानिए ल्यूपस के कुछ खास लक्षणों के बारे में।

  • थकान
  • बुखार
  • जोड़ों में दर्द जकड़न 
  • शरीर में सूजन
  • चेहरे पर तितली के आकार का दाने
  • शरीर के अन्य हिस्सों पर दाने 
  • त्वचा में घाव
  •  हाथ और पैर की उंगलियों का सफेद या नीली हो जाना
  •  सांस की तकलीफ
  • सीने में दर्द 
  • आंखों में ड्राईनेस

ल्यूपस का कारण (Lupus Causes)

ल्यूपस को अनुवांशिक बीमारी माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि ल्यूपस लोगों में तब विकसित होता है जब पर्यावरण में कोई खास चीज ल्यूपस को ट्रिगर करती है। ज्यादातर मामलों में ल्यूपस का कारण अज्ञात होता है। वहीं कुछ फैक्टर्स ल्यूपस को ट्रिगर करते हैं।

 सूरज की रोशनी: सन लाइट के संपर्क में आने पर त्वचा में घाव हो जाता है। संवेदनशील लोगों को सूरत की रोशनी से ज्यादा समस्या ज्यादा होती है।

संक्रमण के कारण: वहीं कुछ लोगों को इंफेक्शन होने के कारण भी ल्यूपस के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

मेडिसिंस: कुछ दवाई भी ल्यूपस को ट्रिगर करती हैं। ब्लड प्रेशर, एंटी सीजर मेडिसिंस के साथ ही एंटीबायोटिक मेडिसिंस भी ल्यूपस के लक्षण को बढ़ाने का काम करती हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत