आप कोई भी एक्सरसाइज़ करें, वज़न तभी कम होगा जब आपकी खाने-पीने की आदतें सही होंगी। वज़न कम करने के लिए कुछ चीज़ें न खाना बेहतर होता है। अगर आप रोज़ तला हुआ खाना खाते हैं, तो उसे छोड़ दें। फास्ट फूड न खाएं। मिठाई की जगह फल खा सकते हैं। चॉकलेट खाने का मन करे, तो केला खा सकते हैं। मूंगफली, बीज जैसे हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं। रोज़ एक ही समय पर खाना खाने की आदत डालें। जब भी भूख लगे, तब खाने की आदत छोड़ दें। कई बार पानी पीने की इच्छा को भूख समझ लेते हैं।