
Health News: हम अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ज्यादातर लोग खाना पैक करने के लिए फॉयल पेपर यानी एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपने सुना होगा कि फॉयल पेपर में खाना पैक करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। क्योंकि जब गरम रोटी को सीधे फॉयल पेपर में रखा जाता है तो उसमें एल्युमिनियम के कण घुल सकते हैं। इससे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए अब खाना पैक करने के लिए फॉयल पेपर की जगह इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप रोटी को सीधे टिफिन में रखना चाहते हैं तो उसके नीचे बटर पेपर बिछा सकते हैं। यह रोटी की नमी को सोख लेता है और उसे गीला नहीं होने देता। साथ ही इससे सेहत को नुकसान भी नहीं होता। इसलिए आप रोटी को बटर पेपर में लपेट सकते हैं।
रोटी को सूती कपड़े में लपेटकर लंच में रख सकते हैं। यह नमी को सोख लेगा और रोटी को मुलायम रखता है। साथ ही इसमें कोई केमिकल या धातु के कण नहीं होते, जिससे सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
आजकल बाजार में थर्मल या इंसुलेटेड रोटी केस और टिफिन बॉक्स भी उपलब्ध हैं, इससे रोटी को लंबे समय तक गर्म और ताजा रखा जा सकता है। रोटी को सूती कपड़े में रखना बेहतर होता है।
आप रोटी को छोटे स्टील बॉक्स में रख सकते हैं। इससे रोटी सूखी और स्वस्थ रहेगी। इसके अलावा छोटे स्टील बॉक्स का इस्तेमाल कई बार किया जाता है। ऐसे में बार-बार बटर पेपर जैसी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आजकल बाजार में सिलिकॉन ढक्कन और बैग उपलब्ध हैं। आप इसमें रोटी रख सकते हैं। ये हवा को रोकते हैं, जो रोटी को सूखने से बचाने और उसे ताजा रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसे दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसे आसानी से धोया जा सकता है।
पार्चमेंट पेपर का इस्तेमाल लंच के लिए ले जाते समय रोटी रखने के लिए भी किया जा सकता है। यह रोटी को चिपचिपा नहीं होने देता और नमी बनाए रखता है। इसमें रोटी रखकर लंच के लिए ले जाने से रोटी ताज़ा रहती है। पार्चमेंट पेपर बेस्ट ऑप्शन है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.