
Weight Loss Tips:फिटनेस की दुनिया में बदलाव केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं होता, यह एक बेहतर और आत्मविश्वासी लाइफस्टाइल अपनाने का सिंबल है। ऐसी ही एक मोटिवेशनल स्टोरी रिद्धि शर्मा की है जो एक ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने अपने मोटापे से ना सिर्फ छुटकारा पाया, बल्कि अपनी कमर 38 इंच से 26 इंच तक कर ली। ऐसा मुमकीन हुआ उनके सिंपल एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके। तो चलिए जानते हैं रिद्धि के वेट लॉस जर्नी के बारे में।
रिद्धि ने सबसे पहले अपने कोर मसल्स को स्ट्रॉन्ग करने पर फोकस किया। उनके वर्कआउट प्लान काफी सिंपल और इफेक्टिव थे। उन्होंने अपने कोर को मजबूत करने के लिए 5 एक्सराइज को अपनाया।
एब होल्ड (Ab Hold)
यह स्टैटिक मूवमेंट कोर को टाइट करता है और एब्स को मजबूत बनाने में मदद करता है।
प्लैंक ट्विस्ट (Plank Twist)
यह साइड्स यानी ओब्लिक्स पर असर करता है और कमर को शेप में लाता है।
वी साइक्ल्स (V Cycles)
यह डाइनैमिक मूवमेंट अपर और लोअर एब्स दोनों को टारगेट करता है।
लेग ड्रॉप (Leg Drop)
लोअर बेली फैट कम करने और मजबूत मसल्स बनाने में सहायक है।
इन एक्सरसाइज को प्रत्येक 1 मिनट तक, हफ्ते में 4-5 बार करने से उन्होंने 4-5 हफ्तों में फर्क महसूस किया। इसके साथ ही रिद्धि ने फुल बॉडी वर्कआउट फिट भी किया। ताकि ओवरऑल फैट बर्न हो सके।
एक्सरसाइज के साथ-साथ रिद्धि ने अपने खानपान और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव किए। उन्होंने हर मील में 20-25 ग्राम प्रोटीन लेती हैं। बीटरूट जूस को हेल्थ बूस्टर के तौर पर शामिल किया। मीठा और प्रोसेस्ड फूड वो कभी-कभी लेती थी।
रोजाना 8,000-10,000 कदम चलना, जिससे शरीर एक्टिव रहता और कैलोरी बर्न होती है। वो हर खाने के बाद 10-15 मिनट का वॉक टाइम रखती थीं।
डिनर शाम 7 बजे से पहले लेना, ताकि पाचन और मेटाबॉलिज़्म बेहतर हो। रिद्धि शाम 7 बजे खा लेती थीं। इसके साथ ही रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद से शरीर को रिकवर होने का मौका मिलता है।वो कहती हैं कि रिजल्ट धीरे-धीरे आते हैं , लेकिन अगर आप रुकें नहीं, तो बदलाव जरूर दिखेगा।