
Male Infertility: मेल इनफर्टिलिटी के कारण बच्चे पैदा होने में समस्या होती है। इस समस्या को देखते हुए चीनी साइंटिस्ट ने स्टेम सेल्स की मदद से स्पर्म बनाएं हैं। साइंटिस्ट ने लैब रिचर्स के दौरान पाया कि चूहों के हेल्दी बच्चे भी इस प्रोसेस से हुए हैं। वैज्ञानिकों की नई रिसर्च से उन लोगों में उम्मीद की किरण पैदा हो गई है जो पिता बनने में असमर्थ हैं।
स्टेम सेल्स ऐसे खास सेल्स होते हैं तो आसानी से किसी दूसरी सेल्स का रूप ले सकते हैं। स्टेम सेल्स को लैब में स्पर्म सेल्स में चेंज किया जाता है। फिर स्पर्म सेल्स को चूहे के अंडे से फर्टिलाइज कराया गया। इस तरह से स्पर्म सेल्स की मदद से हेल्दी बच्चे पैदा हुए।
चूहों पर किया गया सफल एक्सपेरीमेंट कहीं न कहीं इंसानों में भी उम्मीद की एक किरण जगाता है। जो कपल बायोलॉजिकल बच्चे कंसीव नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए नई खोज लाभकारी साबित हो सकती है।
पुरुषों में इनफर्टिलिटी के कारण कम मात्रा में स्पर्म का उत्पादन होता है। साथ ही पुरानी चोट, कोई स्वास्थ्य समस्या या फिर अन्य कारण से इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो जाती है। कई बार लाइफस्टाइल चेंज के कारण भी पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या पैदा हो जाती है। अगर कुछ बातों पर ध्यान रखा जाए तो इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.