Skin Care Tips: महंगे प्रोडक्ट नहीं बर्फ का टुकड़ा देगा ग्लास स्किन,जानें ये हैक

Published : Jun 01, 2025, 01:29 PM IST

Ice Cube Beauty tips for glowing skin: घर पर बनाएं ब्यूटी आइस क्यूब्स और पाएं ग्लोइंग, बेदाग और जवां त्वचा। जानिए चावल, पुदीना, आलू, कॉफी, चुकंदर, टमाटर, हल्दी और बेसन से बने आइस क्यूब्स के बेहतरीन फायदे और उपयोग का तरीका।

PREV
18
ICE Cube से बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

आइस क्यूब से खूबसूरती बढ़ाने के तरीके तो आप जानते ही होंगे। लेकिन आज हम आपको आइस क्यूब के कुछ ऐसे ब्यूटी सीक्रेट्स बताएंगे जो आपको पहले कभी नहीं पता होंगे। इन आइस क्यूब्स को इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

28
चावल के आइस क्यूब

चावल के आइस क्यूब  झुर्रियों और बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी। 

सामग्री:

1/2 कप पके हुए चावल

1/2 कप दूध या चावल का पानी

1 छोटा चम्मच शहद

बनाने का तरीका

सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। ज़रूरत हो तो छान लें, आइस ट्रे में डालें और फ्रीज़ कर दें। इन आइस क्यूब्स से चेहरे पर गोलाकार में मसाज करने से झुर्रियां कम होती हैं।

38
पुदीना और ग्रीन टी आइस क्यूब

पुदीना और ग्रीन टी आइस क्यूब पिंपल और ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सामग्री:

1 कप उबाली हुई ठंडी ग्रीन टी

एक मुट्ठी पुदीने के पत्ते

बनाने का तरीका

ग्रीन टी में पुदीने के पत्ते डालकर मिक्सी में पीस लें, आइस ट्रे में डालें और फ्रीज़ कर दें। ये मुहांसों और तैलीय त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

48
आलू के आइस क्यूब

आलू के आइस क्यूब  काले धब्बों को दूर करने के लिए मददगार होते हैं। आप भी डार्क सर्किल से जूझ रही हैं तो इसे चुन सकती हैं। 

सामग्री:

1 कच्चा आलू (छिला और कद्दूकस किया हुआ)

1/2 कप पानी

बनाने का तरीका

आलू और पानी को मिक्सी में पीस लें, छान लें, ट्रे में डालें और फ्रीज़ कर दें। ये हाइपरपिग्मेंटेशन और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

58
कॉफी आइस क्यूब

कॉफी आइस क्यूब का यूज डार्क सर्कल और सूजी हुई आँखों के लिए किया जा सकता है। 

सामग्री:

1 कप उबाली हुई ठंडी कॉफी

बनाने का तरीका

इसे छानकर ट्रे में डालें और फ्रीज़ कर दें। सूजन और डार्क सर्कल को कम करने के लिए आंखों के आसपास हल्के हाथों से मसाज करें।

68
चुकंदर आइस क्यूब

चुकंदर आइस क्यूब  चेहरे पर गुलाबी निखार के लिए बेस्ट है। ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इसे चुन सकती हैं। 

सामग्री:

1 छोटा चुकंदर

1/2 कप पानी

बनाने का तरीका

दोनों को मिक्सी में पीसकर रस छान लें और फ्रीज़ कर दें। इस आइस क्यूब को चेहरे पर गोलाकार में लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

78
टमाटर आइस क्यूब

टमाटर आइस क्यूब ओपन पोर्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाना है तो इसका इस्तेमाल करें। 

सामग्री:

1 पका टमाटर

कुछ बूँदें नींबू का रस

बनाने का तरीका

टमाटर और नींबू के रस को मिलाकर छान लें और फ्रीज़ कर दें। इन क्यूब्स को चेहरे पर लगाने से रोमछिद्र टाइट होते हैं और चेहरे का तेल कम होता है।

88
हल्दी और बेसन आइस क्यूब

हल्दी और बेसन आइस क्यूब सेंसटिव स्किन के लिए बेस्ट रहता है। ये आपको ग्लोइंग स्किन देता है। 

सामग्री

1 छोटा चम्मच हल्दी

2 चम्मच बेसन

1/2 कप गुलाब जल या पानी

बनाने का तरीका

इन सबको मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें, ज़रूरत के हिसाब से पानी मिलाएँ और फ्रीज़ कर दें। इससे मसाज करने से त्वचा दमकने लगती है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories