
हेल्थ डेस्क: ब्लड ग्रुप लाल रक्त कोशिकाओं में उपस्थित स्पेसिफिक एंटीजन के बेस पर बांटे जाते हैं। ABO और Rh सिस्टम के बेस पर 47 ब्लड ग्रुप सिस्टम है। कुल मिलाकर सभी में 360 एंटीजन होते हैं। कुछ ब्लड ग्रुप रेयर होते हैं जिनका आसानी से मिल पाना बेहद कठिन माना जाता है। वैज्ञानिकों ने एक नए रेयर ब्लड ग्रुप की पहचान की है जिसे MAL नाम दिया है। इस ब्लड ग्रुप में AnWj एंटीजन शामिल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि AnWj एंटीजन आज नहीं बल्कि 1972 में ही खोज लिया गया था लेकिन उस समय जेनेटिक्स बेस की स्टडी नहीं की गई थी। नए ब्लड ग्रुप की खोज कहीं न कहीं साइंटिस्ट एक बड़ी सफलता मान रहे हैं। रेयर ब्लड ग्रुप पेशेंट्स का इलाज करने में अब आसानी होगी। जानिए नए ब्लड ग्रुप MAL के बारे में अधिक जानकारी।
हो सकेगा रेयर ब्लड ग्रुप पेशेंट्स का इलाज
NHS ब्लड एंड ट्रांसप्लांट की डॉ लुईस टिली ने रेयर ब्लड ग्रुप की खोज वाली टीम का नेतृत्व किया। डॉ. टिली का कहना है कि नए रक्त समूह की खोज का रहस्य पिछले 50 सालों से अनसुलझा रहा है। अब टीम वर्क के कारण हम लोगों को बड़ी उपलब्धि मिली है। अब तक जिन रेयर ब्लड ग्रुप पेशेंट्स का खून की कमी के कारण इलाज नहीं हो पाता था, उनको इस खोज से बड़ा फायदा मिलेगा।
99.9% से व्यक्तियों में AnWj पॉज़िटिव होता हैं, जिनमें रेड ब्लड सेल्स में Mal प्रोटीन मौजूद होता है। वहीं जिन लोगों में AnWj प्रोटीन नहीं होता उनमें जेनेटिक बीमारी या फिर कोई हेल्थ कंडीशन जुड़ी हो सकती है।
AnWj निगेटिव पेशेंट्स की पहचान करना अब तक मुश्किल था। अगर AnWj निगेटिव मरीज को AnWj पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया जाए तो उसमें नकारात्मक असर दिखने लगते थे। खोज के बाद अब AnWj निगेटिव पेशेंट्स की पहचान करना आसान हो गया है।
ये ब्लड ग्रुप भी माने जाते हैं रेयर
हर व्यक्ति को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। अगर आज तक आपने अपना ब्लड ग्रुप चेक नहीं कराया है तो एक बार आप ब्लड टेस्ट के माध्यम से ब्लड ग्रुपकी जांच कर सकते हैं। इससे भविष्य में जरूरत पढ़ने पर आपका तुरंत इलाज किया जा सकेगा या सुविधा उपलब्ध कराने में आसानी रहेगी।
और पढ़ें: भारत में Mpox का दूसरा मामला: केरल में UAE से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि
2 नहीं इतने Type का होता है डायबिटीज, इन अच्छी आदतों से मैनेज होगी बीमारी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.