शेफाली जरीवाला से योगेश महाजन तक, इन 13 सेलिब्रिटीज की हार्ट अटैक-कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

Published : Jun 28, 2025, 12:11 PM ISTUpdated : Jun 28, 2025, 01:23 PM IST
celebrities who died of heart attacks or cardiac arrest

सार

Shefali Jariwala death:शेफाली जरीवाला, सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर केके और राजू श्रीवास्तव तक—जानिए उन सेलिब्रिटीज के नाम जिन्हें हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।

Shefali Jariwala passes away:  बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली  जरीवाला की मौत अचानक से कार्डियक अरेस्ट के कारण हो गई। सिर्फ शेफाली ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज हैं जिनको हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में जिन्होंने दिल की बीमारी के कारण दुनिया छोड़ दी।

शेफाली जरीवाला (2025)

अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' फेम शेफाली जरीवाला का 28 जून, 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शेफाली को 15 साल की उम्र से मिर्गी के दौरे आते थे। लंबे समय से वो बीमारी से जूझ रही थीं। अचानक कार्डियक अरेस्ट ने मिनटों में उनकी जान ले ली। 

योगेश महाजन (2025)

टीवी अभिनेता योगेश महाजन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। योगेश पौराणिक शो में भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। अचानक से मौत ने परिवारवालों को शॉक कर दिया।

विकास सेठी (2024)

2000 के दशक में भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले एक्टर विकास सेठी को 8 सितंबर, 2024 को नींद में कार्डियक अरेस्ट आया था। इस कारण 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कविता चौधरी (2024)

'उड़ान' सीरियल की दिग्गज अभिनेत्री कविता चौधरी को 15 फरवरी, 2024 को अचानक हार्ट अटैक के कारण मौत का सामना करना पड़ा। 67 वर्ष की आयु में कविता चौधरी के निधन से फैंस शॉक्ड रह गए।

ऋतुराज सिंह (2024)

टीवी सीरियल अनुपमा से लोगों के दिल में छाने वाले ऋतुराज सिंह का अचानक जाना फैंस को खल गया। टीवी और फिल्म अभिनेता, का 20 फरवरी, 2024 में अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। मौत के समय उनकी उम्र 59 वर्ष थी।

सतीश कौशिक (2023)

लोगों को अपनी एक्टिंग से गुदगुदाने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मौत से एक दिन पहले तक सतीश कौशिक एक्टिव थे। किसी को भी उनकी मौत का यकीन नहीं हुआ।

कृष्णकुमार कुन्नाथ (2022)

 प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ का 31 मई, 2022 को कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद हृदयाघात के कारण 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये सभी के लिए शॉकिंग था।

राजू श्रीवास्तव (2022)

 हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव का वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने से 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि एकदम फिट राजू को आखिर कैसे दिल का दौरा पड़ गया?

प्रदीप पटवर्धन (2022)

 मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का 9 अगस्त, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

मिथिलेश चतुर्वेदी (2022)

अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी को भी दिल ने धोखा दिया। 3 अगस्त, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

पुनीत राजकुमार (2021)

 कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से 46 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सिद्धार्थ शुक्ला (2021)

फेमस एक्टर और 'बिग बॉस 13' विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट के कारण 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने फैंस को हैरान कर दिया था।

चिरंजीवी सरजा (2020)

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 7 जून, 2020 को दिल का दौरा पड़ने से 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

शेफाली जरीवाला 15 वर्ष की आयु से मिर्गी के दौरे (Epileptic seizures) की समस्या से जूझ रही थीं। 'कांटा लगा' सॉन्ग से फेमस होने वाली एक्ट्रेस शेफाली बिग बॉस 13 में नजर आईं थी। बीमारी के कारण शेफाली टीवी या फिल्मों में ज्यादा दिखाई नहीं पड़ती थीं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गोरा बनाने का झांसा देकर नस-नस में जहर घोल रही ये पाकिस्तानी क्रीम-भारत ने किया बैन, जानें सच!
Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!