Health Tips:H3N2 के शिकार हो रहे हैं लोग, इस वायरस से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

हेल्थ डेस्क.इन्फ्लूएंजा वायरस के H3N2 वेरिएंट तेजी से फैल रहा हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मौसम में होने वाले बदलावों को देखते हुए केस में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि खुद के अंदर इम्यूनिटी मजूबत रखें।

Nitu Kumari | Published : Mar 20, 2023 1:48 AM IST

17

भारत में इंफ्लूएंजा वायरस H3N2 अपना प्रकोप बरपा रहा है। कोरोना के बाद अब यह वायरस यहां तेजी से फैल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके भी लक्षण कोरोना जैसे ही है। मसलन बुखार, खांसी समेत बॉडी पेन। इसे रोकने के लिए सरकार की तरफ से एडवाइजरी जारी किया गया है। जिसमें लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। 

27

 इन्फ्लूएंजा वायरस H3N2 संक्रामक है। यह आंख, नाक और मुंह से फैलता है। लक्षण की बात करें तो बुखार, सर्दी, सिरदर्द, शरीर दर्द, खांसी और डायरिया शामिल हैं। इसमें भी पीड़ित व्यक्ति को दूसरे लोगों के संपर्क में आने से रोका जाता है। उन्हें आइसोलेट करके रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर हम खुद की इम्यूनिटी पर ध्यान दें तो इस वायरस से बचा जा सकता है। आइए बताते हैं इसे मजबूत करने के लिए क्या कर सकते हैं।

37

मेथी दाना-  मेथी के बीज में सैपोनिन, फ्लेवोनोइड्स और अल्कलॉइड्स पाया जाता है। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले गुण होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ये व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। जो बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेद में भी इसका इम्यूनिटी को बढ़ाने को लेकर जिक्र हैं। इसमें विटामिन ए और सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिंक, आयरन और सेलेनिया जैसे मिनरल्स से यह भरपूर होता है। सुबह खाली पेट मेथी का दाना लेने से मोटापा भी दूर होता है।

47

अदरक- हर घर में चाय में अदरक जरूर डाला जाता है। यह ना सिर्फ टेस्ट में इजाफा करता है, बल्कि हेल्थ को भी सुरक्षित रखता है। इसमें कई तरहके औषधीय गुण होते हैं जो इंफेक्शन से बचाते हैं। यह सफेद रक्त कोशिकाओं ( White Blood Cells) के प्रोडक्शन को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

57

दालचीनी-किचन में मौजूद इस मसाले में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो फ्री रेडिकल्स और खतरनाक मॉलिक्यूल्स से बचाने का काम करता है। 

67

लौंग- इस मसाले में यूजेनॉल पाया जाता है। इसके अलावा एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। लौंग इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है और बीमारियों से लड़ने में मदद। यह वायरस और बैक्टीरिया को शरीर से दूर रखता है।

77

हल्दी- यह कितना पावरफुल मसाला है इसके बारे में तो सभी जानते हैं। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में दवाई के रूप में किया जाता रहा है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड  पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं यह व्हाइट ब्लड सेल को भी बढ़ाने का काम करते हैं।

और पढ़ें:

सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि स्किन से जुड़ी इन 7 समस्याओं के लिए रामबाण है नीम, जानें इसके बेहतरीन फायदे

Beauty Tips :  मेकअप के कारण चेहरे पर हो रहे है पिंपल्स, तो इन टिप्स को करें फॉलो
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos