
Insect Bites Treatment: बारिश के मौसम में घर के अंदर और बाहर कीड़ों का आतंक बढ़ जाता है। कई बार कीड़े काट खाते हैं जिससे कि स्किन में लाल चकत्ते बन जाते हैं। बारिश के कीड़े काटने पर दर्द ही बहुत होता है। ऐसे में घरेलू उपाय की मदद से आप दर्द और त्वचा की लालिमा को दूर कर सकते हैं। आईए जानते हैं बारिश के कीड़े के काटने पर क्या घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।
स्थान पर आपको कीड़ा काटा है उसमें बर्फ कोई कपड़े में लपेटकर करीब 10 से 15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से उसे स्थान में सूजन और जलन कम हो जाती है। आप चाहे तो ऑनलाइन कोल्ड पैक (आइस बैग) भी 200 रु के अंदर खरीद सकते हैं। जब भी दिक्कत महसूस हो आइस बैग में बर्फ भरकर उस स्थान की सिकाई करें।
जिस स्थान पर बारिश की कीड़े ने काटा है वहां तुलसी का रस लगा सकते हैं। तुलसी का रस जलन को कम करता है। साथ ही सूजन भी कम हो जाती है। तुलसी के पत्तों को पानी के साथ पीस कर रस बना लें।
अगर कीड़े ने काट खाया है तो उस स्थान को पानी से धुलने लें और उसके बाद शहद लगाएं। शहद में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है। जो कि जलन को कम करती है। साथ ही कुछ समय बाद सूजन भी कम हो जाती है।
आलू के रस में ठंडक होती है जो जलन को शांत करने का काम करती है। कीड़े काटने वाली जगह पर आलू का रस लगाएं और कुछ समय तक इंतजार करें।
अगर आपको जलन या सूजन में कमी नहीं दिखाई देती है तो आप ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। मेडिकल स्टोर से आप इबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन दवाएं लेकर खाएं। आपको कुछ देर बाद राहत महसूस होगी।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.