
Yoga Guide: 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे (international yoga day 2025) मनाया जाता है। इस बार शनिवार को योग दिवस है। भागदौड़ की जिंदगी में योग कितना जरूरी है लोगों को ये समझना चाहिए। इंटरनेशनल योगा डे इसी मकसद से मनाया जाता है ताकि लोगों के अंदर योग करने की भावना विकसित हो। लेकिन सवाल है कि बिना टीचर कैसे योग किया जाए, हर किसी के पास टीचर तक पहुंच नहीं होती है। ऐसे में आप घर पर कुछ बातों का ध्यान रखकर योगासन कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं घर पर सेफ और असरदार योग शुरू करने के 7 आसान स्टेप्स।
सबसे पहले योगा करने का सही वक्त तय कीजिए। सुबह का समय योग के लिए सबसे बेहतरीन होता है। योग करने के लिए शांत और खुली जगह चुनें जहां कोई डिस्टर्ब ना करें। मोबाइल और टीवी को दूर कर दें।
योग की शुरुआत छोटे सेशन से करें। शुरुआत में सिर्फ 15-20 मिनट ही करें। धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ती जाएगी और आप योग का वक्त बढ़ाते जाएं।
बिना योगा टीचर के भी आप YouTube, Yoga App की मदद से आसन सीख सकते हैं। हालांकि शुरुआत में हार्ड योगा करने से बचें। जब बॉडी फ्लेक्सिबल हो जाए तो कठिन योगासन करें।
कुछ आसान और सुरक्षित योग आसन जिनसे आप शुरुआत कर सकते हैं:-
ताड़ासन (Tadasana) – शरीर की लंबाई और संतुलन बढ़ाने के लिए
भुजंगासन (Cobra Pose) – पीठ और रीढ़ के लिए
वज्रासन (Vajrasana) – पाचन में सहायक
बालासन (Child Pose) – मानसिक तनाव दूर करने के लिए
अनुलोम-विलोम, भ्रामरी – सांसों की शुद्धि और मानसिक शांति के लिए
कोई भी आसन जबरदस्ती न करें।अगर कोई चोट, पीठ दर्द या हेल्थ कंडीशन है तो डॉक्टर की सलाह लें। योगा मैट की क्लाविटी अच्छी रखें, ताकि फिसलन से बच सकें। योगा क्लॉथ भी कंफर्टेबल पहनें। खाने के कम से कम 2 घंटे बाद योग करें।
योग करने के बाद मेडिटेशन करें। अपनी सांस पर फोकस करें। आंखें बंद करके ‘ओम’ का उच्चारण करें। इससे मन शांत और बॉडी रिलेक्स होगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.