International Yoga Day 2025: योग पर 20 मोटिवेशनल कोट्स, जो देंगे आत्मज्ञान

Published : Jun 21, 2025, 06:40 AM IST
Yoga day

सार

Inspirational Yoga Quotes:21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जा रहा है। योग जो तन और मन दोनों को जगाने का काम करता है। कई महापुरुषों ने माना है कि योग आत्मा को जगाने काम करती है।

Inspirational Yoga Qoutes: योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यह शरीर, मन और आत्मा को बैलेंस में लाकर भीतर से जाग्रत करता है। चाहे आप योग के शुरुआती हों या वर्षों से अभ्यास कर रहे हों, कभी-कभी एक पंक्ति या एक विचार आपकी साधना को नई दिशा दे सकता है। 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर हम 20 बेहतरीन योग पर मोटिवेशनल कोट्स बताएंगे जो आपको न सिर्फ मैट पर टिके रहने के लिए प्रेरित करेंगे, बल्कि आपके आंतरिक विकास का रास्ता भी दिखाएंगे।

1. योग वह प्रकाश है जो एक बार जल जाए तो कभी बुझता नहीं।- बी.के.एस. अयंगर

2. योग हमें वह देता है जिसकी हमें सबसे अधिक आवश्यकता होती है न कि वह जो हम चाहते हैं।- टी.के.वी. देसिकाचार

3. हर दिन एक नया आरंभ है, योग उसे जागरूकता के साथ शुरू करने का तरीका है।-अज्ञात

4. शरीर ही वह मंदिर है जिसमें आत्मा निवास करती है। इसे सम्मान दें।- स्वामी शिवानंद

5. अच्छे स्वास्थ्य की असली नींव शांत मन, शांत हृदय और आत्मा की शांति है।- परमहंस योगानन्द

6. जब सांस स्थिर होती है, तब मन भी स्थिर होता है।- हठ योग प्रदीपिका

7. योग मन की गतिविधियों का निरोध है। फिर द्रष्टा के अपने स्वरूप में निवास करना है। - पतंजलि

8.श्वास लें और ईश्वर को सच्चे मन से बुलाएं, ईश्वर आपके पास आएँगे। श्वास को रोके रखें और ईश्वर आपके साथ रहेंगे। श्वास छोड़ें और आप ईश्वर के पास आएँगे। श्वास को रोके रखें और ईश्वर के प्रति समर्पण करें। - टी. कृष्णमाचार्य

9.योग का अर्थ है मनुष्य का ईश्वर या दिव्य शक्ति से मिलन। - श्री अरबिंदो

10. योगाभ्यास से व्यक्ति के परम भीतर शांति आती है, जिसे जीवन के कष्टों और परेशानियों से नहीं हिलाया जा सकता। - स्वामी विवेकानंद

11.योग युवावस्था और शांत, स्थायी शांति की कला है।- परमहंस योगानंद

12.जब तक हम अपने आप से शांति नहीं बना लेते, तब तक हम बाहरी दुनिया में शांति प्राप्त नहीं कर सकते। - दलाई लामा

13.योग आत्मा की यात्रा है। यह आपके अपने सार को प्रकट करता है। - एकहार्ट टॉले

14.योग केवल व्यायाम और आसन नहीं है। यह एक रहस्यमय तत्व के स्पर्श के साथ भावनात्मक एकीकरण और आध्यात्मिक उत्थान है, जो आपको सभी कल्पनाओं से परे कुछ की झलक देता है।- श्री श्री रविशंकर

15.योग में चिंता पैदा करने वाले मानसिक पैटर्न को कम करने का एक चतुर, चतुर तरीका है। - मेहमत ओज़

16 .जब आप सचेत रूप से अपने शरीर को कुछ आसनों से जोड़ते हैं, तो आप अपनी चेतना को ऊपर उठा सकते हैं। - जग्गी वासुदेव (सद्गुरु)

17. “योग कोई धर्म नहीं, यह एक विज्ञान है।-सद्गुरु

18. योग एक ऐसी विधि है जिससे आप स्वप्नहीन मन में आ सकते हैं। योग मन को स्थित रखने का विज्ञान है। - शेरोन गैनन

19.भावनाएँ हवा वाले आकाश में बादलों की तरह आती और जाती हैं। सचेत साँस लेना मेरा सहारा है। - थिच नहत हान

20.योग हमारे भौतिक शरीर के भीतर और बाहर जीवन ऊर्जा की सूक्ष्म धाराओं की खोज और अन्वेषण है। - दीपक चोपड़ा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन