Diet For Fat Loss: बिना दवा के इन 2 तरीकों से रैपर ने घटाया 90 किलो वजन

Published : Feb 06, 2026, 06:01 AM IST

how to reduce weight naturally: लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके मोटापा कम किया जा सकता है। अमेरिकी रैपर जेली रोल ने हाल ही में बिना किसी दवा के 90 किलो वज़न घटाया है। आइए जानते हैं कि यह सिंगर कैसे फिट हुआ। 

PREV
14
अपनाए सिर्फ दो तरीके

वज़न कम करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाएं लेते हैं। लेकिन इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। अगर आप हेल्दी तरीके से वज़न घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल बदलनी होगी। हाल ही में, अमेरिकी रैपर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर जेली रोल ने 90 किलो वज़न घटाया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो तरीके अपनाए और साथ ही अपनी सोच, आदतों और भावनाओं पर भी काबू पाया।

24
वज़न बढ़ने की क्या थी वजह?

जेली रोल ने बताया, "मेरे वज़न बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खाने की लत थी। खाने की लत छोड़ना उतना ही मुश्किल है जितना कोकीन की लत छोड़ना।" 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "खाना छोड़ना आसान नहीं है। मुझे इसे छोड़ने में उतनी ही मेहनत लगी, जितनी कोकीन की लत छोड़ने में लगी थी।"

34
वज़न घटाने से पहले किया ये काम

एक और खास बात यह है कि जेली रोल ने खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए थेरेपी भी ली। इससे उन्हें हर वक्त खाने के बारे में सोचने की आदत पर काबू पाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "मैंने यह समझने की कोशिश की कि मैं ज़्यादा क्यों खाता हूं। लेकिन वज़न घटाने वाली दवाओं के बजाय, मैंने अपनी लाइफस्टाइल बदलने पर ध्यान दिया।"

44
वज़न घटाने का सबसे बड़ा हथियार

जेली के मुताबिक, वज़न घटाने में उनके दो सबसे बड़े हथियार थे- बस चलना और दौड़ना। जी हां, शुरुआत में उन्होंने करीब 70 पाउंड यानी 31 किलो वज़न कम किया। इसके लिए वह हफ्ते में चार से छह दिन, रोज़ाना दो से तीन मील चलते और दौड़ते थे। इससे वज़न घटाना आसान हो गया। लंबे समय की मेहनत के बाद, उन्होंने करीब 90 किलो वज़न घटाया है, जिससे वह अब ज़्यादा फिट और एक्टिव महसूस करते हैं।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories