पपीता और अदरक स्मूदी
पेट को हल्का फील कराना चाहते हैं, तो पपीते से बनी स्मूथ पी सकते हैं। पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और साथ ही अदरक का कॉम्बिनेशन पेट की सूजन कम करेगा। इस स्मूदी को भारी खाने के बाद पेट हल्का फील करने पर पी सकते हैं। अगर आपको कब्ज या फिर अपच की समस्या रहती है, तो भी आप पपीता और अदरक की स्मूदी पी सकते हैं।