
Jyothika Weight loss secrets: साउथ की सुपर स्टार में शुमार ज्योतिका ने हाल ही में अपने फैंस को हैरान कर दिया यह बताते हुए कि उन्होंने 3 महीने में 9 किलो वजन कम किया है। बिना किसी क्रैश डाइट या वर्कआउट के उन्होंने यह कमाल किया है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं था, बल्कि एक अंदर से बाहर तक के बैलेस पर बेस्ट था। आइए जानते हैं कैसे उन्होंने अपना वजन कम किया।
ज्योतिका ने माना कि उन्होंने पहले इंटरमिटेंट फास्टिंग और हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज जैसे कई डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन अपनाए, लेकिन कोई भी लंबे समय तक कारगर नहीं रहा। उन्होंने Amura Health को धन्यवाद करते हुए लिखा कि मैंने खुद को बहुत समय तक पुश किया। लेकिन रिज़ल्ट्स नहीं मिले। सही सपोर्ट और दिशा मिलने के बाद ही मैंने खुद को स्ट्रॉन्ग और ज़िंदा महसूस किया।
गट हेल्थ पर फोकस करके पूरा हुआ वेट लॉस जर्नी
ज्योतिका ने बताया कि जब उन्होंने पाचन तंत्र (gut health) को समझना शुरू किया, तब असली परिवर्तन आया। उन्होंने सिर्फ कैलोरी कम करने पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि इस बात पर फोकस किया कि कौन-से खाद्य पदार्थ उनके शरीर को एनर्जी और बैलेंस देते हैं। उन्होंने बताया कि इनफ्लेमेटरी फूड्स (सूजन पैदा करने वाले खाद्य) को समझना और फाइबर व प्रोबायोटिक्स जैसे तत्वों को शामिल करना उनकी ऊर्जा और मूड को बेहतर बनाने में सहायक रहा।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: महिलाओं के लिए ज़रूरी
ज्योतिका ने अपने फिटनेस कोच महेश के साथ मिलकर स्ट्रेंथ-बिल्डिंग एक्सरसाइज़ शुरू की। उनका मानना है कि वज़न कम करना ज़रूरी है, लेकिन ताकत और आत्मनिर्भरता उससे भी ज़्यादा अहम है। महिलाओं के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग न केवल शरीर को टोन करता है, बल्कि उम्र बढ़ने पर होने वाली हड्डियों की समस्याओं से भी बचाता है।
मेंटल हेल्थ को भी हुआ फायदा
ज्योतिका ने बताया कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ स्केल पर दिखने वाले नंबरों तक सीमित नहीं था। उन्होंने मेंटल बैलेंस, स्ट्रेस मैनेजमेंट और आत्म-स्नेह को भी उतना ही ज़रूरी माना।सच्चा वेलनेस अपने शरीर से जुड़ने, सही चुनाव करने और खुद से प्रेम करने में है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.