
Raw Mango Benefits: गर्मी का मौसम आम का मौसम होता है। इस मौसम में लोग आम खाना खूब पसंद करते हैं। पके आम तो अच्छे लगते ही हैं लेकिन कच्चे आम भी लाजवाब होते हैं। यह स्वाद में खट्टा-मीठा तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा आम किसी खजाने से कम नहीं है, अगर आप इसे डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो आपको कई फायदे मिलेंगे।
न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल कहती हैं कि कच्चे आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आम में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आइए जानते हैं कि कच्चा आम खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या हीट स्ट्रोक की होती है। कच्चा आम शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। कच्चे आम से आम का पन्ना बनाया जाता है। मीठा और खट्टा आम का पन्ना शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखते हैं।
कच्चा आम पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें फाइबर और पेक्टिन होता है - जो कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है। अगर आप खाने से पहले थोड़ा सा कच्चा आम नमक और काली मिर्च के साथ खाते हैं, तो यह पाचन प्रक्रिया को तेज करने के साथ-साथ भूख भी बढ़ाता है।
कच्चा आम लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है और पित्त के स्राव को नियंत्रित करता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर बेहतर तरीके से काम करता है।
कच्चे आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट-विटामिन त्वचा और बालों में चमक के साथ मजबूत बनाते हैं। यह शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा में नचुरल साइनिंग आती है और बालों के झड़ने की समस्या कम होती है।
कच्चा आम न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि गर्मियों की कई समस्याओं का समाधान भी है। अगर आप भी इस गर्मी को हेल्दी और फ्रेश बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कच्चे आम को शामिल करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.