जब 5 महीने में 18 किलो वेट लॉस कर स्लिम हो गई थीं काजोल, जानिए फिटनेस मंत्र

Published : Jun 27, 2025, 05:57 PM IST
Kajol Fitness and Weight Loss Journey

सार

Kajol Weight Loss Journey: 44 की उम्र में 18 किलो वजन घटाकर काजोल ने फैंस को चौंका दिया था। जानिए काजोल का फिटनेस रूटीन, वेट लॉस जर्नी, डाइट प्लान और वो क्या करती हैं जिससे उनकी बॉडी स्लिम और एक्टिव रहती है।

Kajol Fitness: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। काजोल का अभिनय हो या फिर स्लिम बॉडी, बढ़ती उम्र के साथ निखार आ रहा है। आपको बताते चले कि एक ऐसा भी समय था जब काजोल ने वेट पुट आन किया। खुद को वापस फिट बनाने के लिए काजोल ने 44 साल की उम्र में 5 महीने में 18 किलो वेट लॉस किया था। काजोल बढ़ती उम्र में खुद को फिट रखने के लिए जानिए क्या करती हैं।

300 पुशअप्स कर लेती हैं काजोल

काजोल खुद को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि काजोल 300 पुशअप्स तक आसानी से कर लेती हैं। वो रोजाना बॉडी को फिट रखने के लिए 90 मिनट तक वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ ही कार्डियो एक्सरसाइज शामिल रहती है। उनका फोकस वेट मेंटेन करना और खुद की बॉडी को चुस्त-दुरस्त बनाना है।

स्लिम बॉडी के लिए काजोल की डाइट

काजोल की डाइट बैलेंस रहती है। वह वर्कआउट के साथ ही डाइट को लेकर भी सीरियस लेती हैं। उनकी डाइट में वेज के साथ नॉनवेज भी शामिल होता है। पनीर, एगस चिकन, फिश ,मिल्क उनकी डाइट का अहम हिस्सा है। काजोल पूरी तरह से अनहेल्दी स्नेक्स और जंक फूड को अवॉइड करती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं। और साथ ही मौसमी फल और सब्जियों का सेवन भी करते हैं। काजोल दिन में दो बार खाने के बजाय चार से पांच बार जरूर खाती हैं। इससे एक्ट्रेस का वेट मेंटेन रहता है।

वेट लॉस के लिए डांस का लिया सहारा

प्रेग्नेंसी के बाद काजोल ने वेट पुट ऑन कर लिया था। इसे कम करने के लिए उन्होंने हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ डांस क्लासेस में ज्वाइन की। काजोल एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्होंने शरीर में बढ़े हुए एक्स्ट्रा वेट को कम करने के लिए रेगुलर डांस क्लासेस जॉइन की थी। जिसका उन्हें असर साफ दिखाई पड़ा। काजोल खुद को फिट रखने के लिए 8 घंटे की नींद जरूर लेती है। साथ ही स्मोकिंग, ड्रिंकिंग जैसी चीजों से भी दूर रहती हैं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका