
दुनिया छोटी होती जा रही है, अब सब कुछ मोबाइल, स्मार्टफोन और कंप्यूटर में सिमट गया है। भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद पर ध्यान देना मुश्किल हो गया है। ऑफिस का काम हो या घर का, दिनभर की थकान के बाद बस बिस्तर पर आराम चाहिए। ऐसे में खुद की सेहत पर ध्यान देना भूल ही जाते हैं। इस भागदौड़ में हम घर का खाना छोड़कर फास्ट फूड के आदि हो गए हैं। रातभर पार्टी करना या इंटरनेट पर समय बिताना आजकल आम बात हो गई है। 'जल्दी सोना, जल्दी उठना' वाली बात अब हम भूल ही गए हैं। नतीजा ये है कि हमारी गलत आदतों के कारण शरीर में कई बीमारियाँ घर कर जाती हैं। कुछ का इलाज आसान होता है, तो कुछ जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।
आजकल दुनियाभर में करोड़ों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ये बीमारी मौत का एक बड़ा कारण है। इससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है, जिससे दिल, पैंक्रियाज, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचती है। किडनी पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो नुकसान हो सकता है।
टाइप टू डायबिटीज, टाइप वन से ज्यादा खतरनाक होती है। इसमें किडनी को नुकसान पहुंचता है, पथरी हो सकती है। किडनी शरीर से गंदगी निकालने की क्षमता खोने लगती है।
1. धूम्रपान छोड़ें: धूम्रपान शरीर को कमजोर बनाता है। इससे डायबिटीज और बिगड़ सकती है, साथ ही दिल की बीमारी, हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
2. अच्छा खाना खाएं: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। प्रोसेस्ड फ़ूड और चीनी से परहेज करें।
3. व्यायाम करें: फिट रहने और बीमारियों से लड़ने के लिए व्यायाम जरूरी है। रोजाना व्यायाम आपको स्वस्थ रखेगा।
4. खूब पानी पिएं: शरीर में पानी की कमी से भी कमजोरी आ सकती है। पानी, खून में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखता है और पाचन में मदद करता है। रोजाना कम से कम पांच लीटर पानी पिएं। खाना खाने के आधे घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।
5. डॉक्टर की सलाह जरूर लें: किसी भी बीमारी के इलाज के लिए पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सेब, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी, अनानास, तरबूज और नाशपाती जैसे फल खा सकते हैं। पत्तागोभी, फूलगोभी, लाल शिमला मिर्च और पालक भी किडनी के लिए अच्छे होते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.