
5 Dangerous Diseases in Women: 8 मार्च को महिला दिवस है। यह ऐसा समय है जब महिलाएं कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही होती हैं। चूंकि वे पुरुषों की तुलना में शारीरिक रूप से कमजोर होती हैं। जिसके कारण वे अक्सर बीमारियों से घिरी रहती हैं। अपनी वीक इम्यूनिटी के कारण वे अलग-अलग बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, बिगड़ती जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों के कारण कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
घर-परिवार और बाहर की जिम्मेदारियों के कारण महिलाएं अपना ठीक से ख्याल नहीं रख पाती हैं। जिसके कारण उनके लिए खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं में होने वाली कुछ खतरनाक और जानलेवा बीमारियां और उनके बचाव के बारे में...
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। आंकड़ों के अनुसार भारत में हर चौथे मिनट में एक महिला इस कैंसर का शिकार बनती है और हर 8वें मिनट में एक महिला की इससे मौत हो जाती है।
स्तन कैंसर से कैसे बचें
दुनिया में हर दो मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर से मर रही है। स्तन कैंसर के बाद यह भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे खतरनाक कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के मुंह का कैंसर है, जो ह्यूमन पेपिलोमावायरस से फैलता है।
सर्वाइकल कैंसर से कैसे बचें
गर्भाशय कैंसर महिलाओं में होने वाली एक और खतरनाक बीमारी है। इसके लक्षणों में पैल्विक दर्द, पीरियड्स के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, रजोनिवृत्ति के बाद भी रक्तस्राव, पेशाब या सेक्स के दौरान असहनीय दर्द शामिल हो सकते हैं।
गर्भाशय कैंसर से कैसे बचें
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) या पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी) महिलाओं में होने वाली एक और खतरनाक बीमारी है। यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जो अंडाशय में सिस्ट के कारण होता है। इससे हार्मोनल असंतुलन होता है और पीरियड्स के दौरान समस्या होती है।
पीसीओएस या पीसीओडी से कैसे बचें
डायबिटीज एक पुरानी बीमारी है जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हो सकती है। इसका असर समग्र स्वास्थ्य पर देखने को मिलता है। यह एक साइलेंट किलर की तरह है, जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करता है। इसमें मौत का भी खतरा रहता है। मधुमेह से पीड़ित महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है।
डायबिटीज से कैसे बचें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.