
अगर आपको रात में अच्छे से नींद नहीं आती या फिर बार-बार नींद टूटती है या सोने में दिक्कत होती है, तो इसकी एक वजह मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। मैग्नीशियम हमारे शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर्स और हार्मोन को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो नींद के लिए जरूरी होते हैं, जैसे मेलाटोनिन और GABA (गामा-एमिनोब्यूटिरिक एसिड)। ये तत्व नर्वस सिस्टम को शांत करके अच्छी नींद में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कैसे –
मैग्नीशियम पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है, जो शरीर को शांत करने का काम करता है। यह कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को कम करता है, जिससे जल्दी और गहरी नींद आती है।
रिसर्च बताती है कि मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा लेने से नींद का समय बढ़ता है, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और बार-बार नींद टूटने की समस्या कम होती है।
मेलाटोनिन वह हार्मोन है, जो हमारी स्लीप-वेक साइकिल को कंट्रोल करता है। मैग्नीशियम मेलाटोनिन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे नींद का पैटर्न बेहतर होता है।
अगर आपको अनिद्रा की समस्या है और सोने में कठिनाई हो रही है, तो मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स या मैग्नीशियम युक्त भोजन लेने से यह समस्या कम हो सकती है। नींद न आने की दिक्कत एक यह भी हो सकती है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.