नींद हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। अच्छी नींद का हमारे स्वास्थ्य के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जो लोग रात में अच्छी नींद नहीं लेते, ऐसे व्यक्तियों को थकान, आलस्य, चिड़चिड़ापन जैसा अनुभव होता है।

उज्जैन. वास्तु शास्त्र के मुताबिक ठीक से नींद ना ले पाने की वजह व्यक्ति के सोने की दिशा और उसकी आदतें हैं। अगर व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के आधार पर सोए तो रात में वह चैन की नींद ले सकता है। आगे जानिए सोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमें पूर्व दिशा में सोना चाहिए। पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता। इससे उसकी कार्य करने की क्षमता और ध्यान की शक्ति में वृद्धि होती है।
2. वास्तु कहता है कि आप पश्चिम दिशा में भी सिर करके सो सकते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में सोने से व्यक्ति का यश बढ़ने लगता है। 
3. उत्तर दिशा में सिर रखकर कभी भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से दिमाग में कई प्रकार के नकारात्मक विचार आते हैं। इसके अलावा व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से ग्रसित भी हो सकता है।
4. आप दक्षिण दिशा में सिर रखकर सो सकते हैं। वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार गंदे बिस्तर और टूटे हुए बेड पर कभी भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। गंदे बिस्तर पर सोने से व्यक्ति बीमार हो जाता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि निर्वस्त्र होकर कभी ना सोएं।
6. सोने से पहले अपने हाथ मुंह धोकर जरूर कुल्ला करें। वास्तुशास्त्र के अनुसार बिस्तर पर जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। जूठे मुंह बिस्तर पर सोने से व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आती है। रात में सोते वक्त उसकी नींद कई बार टूटती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

पश्चिम दक्षिण में है आपकी दुकान का मुख तो ध्यान रखें ये 6 वास्तु टिप्स

वास्तु टिप्स: किस दिशा में कौन-सा काम करने से बढ़ती हैं परेशानियां और होता है नुकसान

घर, ऑफिस या दुकान पर रखें फेंगशुई के ये 2 शो-पीस, बचे रहेंगे नुकसान से

घर के वास्तु पर असर डालते हैं 9 ग्रह, इन दिशाओं में दोष से बचने के लिए क्या करना चाहिए

घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, दुश्मनों से परेशान हैं तो इसे दक्षिण दिशा में रखें