
हेल्थ डेस्क. लीवर कमजोर होने पर भूख नहीं लगती, उल्टी होती है और हमेशा कमजोरी महसूस होती है। लंबे समय तक लीवर खराब रहने पर लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि लीवर में गड़बड़ी होने पर शुरुआत में ही कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें पहचानकर आप लीवर को नुकसान से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं लीवर खराब होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं और इसे कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है?
लीवर खराब होने के मुख्य लक्षण
लीवर खराब होने के लक्षण: त्वचा या आंखों का पीला पड़ना, लगातार थकान, पेट में सूजन, ऊपरी दाहिने पेट और दाहिने कंधे में दर्द, बार-बार जी मिचलाना, खराब पाचन, पेशाब का रंग गहरा होना, भूख कम लगना, उल्टी या उल्टी जैसा मन होना।
किसी भी गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा कारण खराब खानपान है। ऐसे में अपने आहार को अच्छा बनाएं। लीवर डिटॉक्स में मदद के लिए चुकंदर, हल्दी, हरी पत्तेदार सब्जियां और लहसुन जैसी चीजें शामिल करें।
जितना ज्यादा पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना ही हाइड्रेटेड रहेगा। सफाई के लिए नींबू पानी खूब पिएं। आप हर दिन 2-4 लीटर पानी का सेवन कीजिए।
तनाव और ज्यादा सोच-विचार शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए तनाव कम रखें, तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान करें।
और पढ़ें:स्नैकिंग के नाम पर हो रहा है बड़ा धोखा? जानें सच!
अगर आपको लीवर की बीमारी है तो आपको शराब से दूर रहना चाहिए। लीवर पर भार कम करने के लिए शराब, प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय पदार्थों से बचें। इसके साथ ही अपना मोटापा भी कंट्रोल रखें।नियमित एक्सरसाइज करें।
कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना न लें, क्योंकि कुछ दवाएं लीवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.