सेहत का खजाना है आम की गुठली, वजन कम करने से लेकर बालों के ग्रोथ के लिए है वरदान

Published : May 24, 2025, 04:13 PM IST

Mango Seeds Benefits: आम खाकर गुठली फेंक देते हैं? रुकिए! इसमें छिपे हैं सेहत के कई राज़। पाचन से लेकर वज़न घटाने तक, जानिए इसके फायदे।

PREV
15

1. डायरिया और पेचिश में राहत

आम के बीज को पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके चूर्ण का सेवन डायरिया और लूज मोशन जैसी समस्याओं में बहुत कारगर है। यह आंतों को मजबूत करता है और पेट को शांत रखता है। इसके लिए बीज को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें और इसे चुटकी भर शहद के साथ लें।

25

2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

बीज में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर दिल को स्वस्थ रखता है।

35

3. डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार

आम के बीज का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो इंसुलिन की दक्षता में सुधार करते हैं और शरीर में शुगर के अवशोषण को संतुलित करते हैं।

45

4. बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

आम की गुठली से बना तेल बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह बालों को मुलायम, मजबूत और चमकदार बनाता है। साथ ही, यह स्किन को नमी प्रदान करता है और रूखेपन और झुर्रियों को कम करता है। यानी यह कोलेजन बढ़ाने के लिए भी अच्छा है। गुठली के बीजों से निकाला गया तेल बालों और त्वचा पर लगाया जा सकता है।

55

5. वजन घटाने में मददगार

गुठली में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और भूख को नियंत्रित करता है। इसके नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर में फैट के जमाव को भी रोकता है। आप गुठली के पाउडर को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories