Monsoon Health: बारिश में इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियां भागेंगी कोसों दूर

Published : Jun 13, 2026, 10:21 AM IST

मॉनसून गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करके आप इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं।

PREV
15
आंवला

आंवले में भरपूर विटामिन C होता है। यह शरीर की कोशिकाओं को बचाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके अलावा, यह लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी फायदेमंद है।

25
तुलसी

तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह गले में खराश, सांस की तकलीफ, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं में बहुत फायदा पहुंचाती है।

35
हल्दी

हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करती है।

45
मोरिंगा

मोरिंगा में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

55
चुकंदर

चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक यौगिक शरीर में जमा जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories