
Health Tips: मौसम बदलने लगा है। सुबह और रात में ठंड और दिन भर गर्मी का एहसास होता है। ऐसे समय में हमें अपनी सेहत के साथ-साथ खान-पान का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। हमें अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे बीमारियों से बचना आसान हो जाता है। ऐसे में मूंग दाल एक बेहतरीन सुपर फूड है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होती है। यह खाने में हल्की और पचने में आसान साबित होती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मूंग दाल खाने के फायदों के बारे में।
मूंग दाल हल्की होती है, जिससे इसे पचाना आसान होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को अच्छा रखता है।
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। कैलोरी कम होने की वजह से यह वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- नींबू पानी: डायबिटीज में फायदेमंद या नुकसानदेह?
इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। मूंग दाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
मूंग दाल में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
इसमें विटामिन ई और बायोटिन होता है, जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाता है।
ये भी पढ़ें- पिंपल्स को कहें बाय-बाय, घर पर बनाएं बिल्कुल आसान ये Face Pack
मूंग दाल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
इसमें फोलिक एसिड होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है और बच्चे के विकास में मदद करता है। आप मूंग दाल को खिचड़ी, दाल, सूप या स्प्राउट्स के रूप में खा सकते हैं। इसे अंकुरित करके खाने से अधिक पोषण मिलता है। मूंग दाल को अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 35% पेशेंट सिर्फ Visualization से ही होने लगते हैं ठीक, जाने आखिर क्या है ये तरकीब?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.