मूसली और ओट्स, दोनों हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं, लेकिन कौन सा ज़्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के बीच अंतर, पोषण, फायदे और नुकसान।
आजकल के बीजी लाइफ में लोग सुबह मूसली और ओट्स ब्रेकफास्ट के रूप में खाते हैं। मूसली और ओट्स दोनों ही हेल्दी ऑप्शन है लेकिन क्या आपको पता है दोनों के बीच का अंतर, दोनों में किसे और कब नहीं खाना चाहिए, यदि नहीं तो चलिए इस लेख में जानते हैं, कि दोनों में कौन बढ़िया और ज्यादा फायदेमंद है।
मूसली और ओट्स दोनों में कौन है बेहतर?
1. पोषण के आधार पर तुलना
मूसली:
मूसली में ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, बीज, और शहद या चीनी मिला होता है।
यह फाइबर और विटामिन का अच्छा स्रोत है लेकिन इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
प्री-पैकेज्ड मूसली में अक्सर एडेड शुगर होती है।
ओट्स:
यह 100% साबुत अनाज से बना होता है और फाइबर, प्रोटीन, और आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
इसमें कोई अतिरिक्त शुगर नहीं होती, जिससे यह वजन घटाने के लिए आदर्श है।
ओट्स ग्लूटेन-फ्री होते हैं, जो उन्हें संवेदनशील पेट वाले लोगों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
2. स्वास्थ्य पर प्रभाव
मूसली:
फायदेमंद: मूसली में मौजूद ड्राई फ्रूट्स और बीज से एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ फैट मिलता है।
नुकसान: बाजार में मिलने वाली मूसली में शुगर और कैलोरी का स्तर अधिक हो सकता है।
ओट्स:
फायदेमंद: ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने, दिल को स्वस्थ रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
नुकसान: बिना किसी अन्य सामग्री के केवल ओट्स थोड़ा बेस्वाद हो सकते हैं, इसलिए इसे लोग कम खाना पसंद करते हैं। टेस्ट के लिए आप मसला ओट्स खा सकते हैं।
3. वजन घटाने के लिए कौन बेहतर है?
ओट्स:
लो कैलोरी और बिना शुगर के होने के कारण यह वजन घटाने के लिए सही विकल्प है।
मूसली:
अगर घर पर बिना एडेड शुगर के बनाया गया हो, तो मूसली भी वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.