Avocado Myths: एवोकाडो किडनी के लिए होता है खतरनाक? जानिए फल से जुड़े 5 मिथक

Published : Jun 28, 2025, 04:40 PM IST
7 health benefits of eating Avocados daily know here

सार

Myths and facts related to avocado: एवोकाडो को लेकर कई मिथ फैले हुए हैं जैसे कि यह किडनी स्टोन या हार्ट की समस्या बढ़ाता है। जानिए एवोकाडो से जुड़े मिथ और सच्चाई जो इसे हेल्दी सुपरफूड साबित करती है।

हेल्दी फैट और पोटैशियम का खजाना एवोकाडो हर लिहाज से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आज भी ज्यादातर लोगों के बीच एवोकाडो की पहुंच नहीं है। एवोकाडो से संबंधित कुछ मिथ के कारण लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। जानिए एवोकाडो से संबंधित मिथ और उनके फैक्ट के बारे में।   

1.मिथ: एवोकाडो से किडनी स्टोन होता है।

फैक्ट:ऑक्सालेट, कैल्शियम या यूरिक एसिड की अधिक मात्रा यूरिन में होने पर किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। एवोकाडो में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा नहीं होती है इसलिए किडनी स्टोन की संभावना अधिक नहीं होती है। स्टडी के मुताबिक एवोकाडो में पाया जाने वाला  फैट हेल्दी होता है। ये फल शरीर की सूजन कम करता है। 

2.मिथ: एवोकाडो में अधिक पोटैशियम इन्हें टॉक्सिक बनाता है। 

फैक्ट: एक हेल्दी में 700–900 mg पोटैशियम होता है। अगर आपको लो पौटेशियम डाइट लेने की सलाह दी गई है तो बेहतर होगा कि कम एवोकाडो का सेवन करना चाहिए। लेकिन इसका ये मतबल बिल्कुल नहीं होता है कि एवोकाडो टॉक्सिक होता है।

3.मिथ: एवोकाडो में वसा अधिक होती है इसलिए ये हेल्दी फूड नहीं है।

फैक्ट: एवोकाडो में हेल्दी फैट होता है, जिसे मोनोअनसैचुरेटेड फैट कहा जाता है। हृदय स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो फायदेमंद होता है। इसे हेल्दी फैट के कारण खाना बंद नहीं करना चाहिए।

4.मिथ: एवोकाडो में कोलेस्ट्रॉल होता है जो हार्ट के लिए अनहेल्दी होता है। 

फैक्ट: एवोकाडो में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। अगर आप हार्ट के पेशेंट्स हैं तो डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। आपको एवोकैडो का सेवन सूखा करने के बजाय डिश में करना चाहिए। 

5.मिथ: एवोकाडो का स्वाद कड़वा होता है जो डिश को खराब कर देता है।

फैक्ट: अगर आप एवोकैडो कच्चा खाते हैं तो उसका स्वाद कड़वा होगा। हमेशा पका हुआ एवोकैडो ही इस्तेमाल करना चाहिए। पके हुए एवोकैडो का स्वाद मक्खन जैसा या अखरोट सा होता है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को एवोकैडो का स्वाद बेहद पसंद आता है। अगर अब तक आपने एवोकैडो नहीं खाया है तो आपको एक बार इस हेल्दी फल का स्वाद जरूर चखना चाहिए ताकि आप इसे इस्तेमाल कर सकें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका