National Dengue Day 2025: बुखार नहीं बनेगा आफत! डेंगू को हराने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

Published : May 16, 2025, 02:43 PM IST

16 मई को हर साल डेंगू दिवस मनाया जाता है। डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, और अगर सही समय पर डेंगू का इलाज न करवाया जाए तो इससे जान भी जा सकती है। डेंगू बुखार से जूझ रहे हैं? तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत और बढ़ाएं प्लेटलेट्स।

PREV
16

हर साल 16 मई को डेंगू डे मनाया जाता है, ताकि लोग इस बिमारी, इसके उपचार और देखभाल से अवेयर हो सकें। डेंगू बुखार एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इसमें तेज़ बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और प्लेटलेट्स की गिरावट जैसी समस्याएं होती हैं। डेंगू का सही समय पर इलाज न करवाया जाए तो इसमें जान जाने का खतरा भी हो सकता है, डॉक्टर से इलाज करवाने के साथ-साथ हम आपको कुछ घरेलू उपचार बताएंगे जो लक्षणों को कम करने और रिकवरी में मदद कर सकते हैं।

26

डेंगू से लड़ने के लिए 5 असरदार घरेलू उपचार:

पपीते के पत्तों का रस – प्लेटलेट्स बढ़ाने वाला सुपर उपाय

  • पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में बहुत प्रभावी माना गया है। 
  • इसमें मौजूद एंजाइम्स शरीर में प्लेटलेट उत्पादन को तेज करते हैं। 
  • 4-5 पपीते के पत्तों को धोकर उनका रस निकालें और दिन में दो बार एक-एक चम्मच लें। 
  • बच्चों या गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से पूछकर दें।
36

नारियल पानी और तरल पदार्थ – हाइड्रेशन है ज़रूरी

  • डेंगू में शरीर में पानी की कमी बहुत आम है। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है और कमजोरी से राहत देता है।
  • दिन भर में 3–4 बार नारियल पानी, नींबू पानी, ORS और सादा पानी लेते रहें।
46

गिलोय का काढ़ा – इम्यूनिटी बूस्टर

  • गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और बुखार को नियंत्रित करने में मदद करती है।
  • गिलोय की बेल की डंडी लेकर उसे पानी में उबालें। इस काढ़े को दिन में दो बार पिएं।
  • गिलोय टेबलेट या जूस भी विकल्प हो सकते हैं।
56

तुलसी की पत्तियां – वायरस से लड़ने वाली प्राकृतिक औषधि

  • तुलसी में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये बुखार को कंट्रोल करने में सहायक है।
  • 5–7 तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पीएं। चाहें तो इसमें अदरक और शहद भी मिला सकते हैं।
66

अनार और कीवी का सेवन – प्लेटलेट्स और खून की कमी से बचाव

  • अनार और कीवी दोनों ही शरीर को आयरन और विटामिन C देते हैं। ये नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं।
  • दिन में दो बार एक गिलास अनार का जूस या कीवी का सेवन करें। यह शरीर को ताकत और ऊर्जा भी देता है।

जरूरी सावधानियां:

  • डेंगू में बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर न लें, जैसे ब्रूफेन या एस्पिरिन।
  • प्लेटलेट्स लगातार गिर रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • मच्छरदानी, फुल कपड़े और रिपेलेंट से मच्छर से बचाव जरूरी है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories