
How to use fitkari at home: आजकल फिटकरी का इस्तेमाल कम ही देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और रोजमर्रा की देखभाल में फिटकरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और कसैला पदार्थ है। शेविंग के बाद या सिर दर्द में फिटकरी बहुत असरदार होती है।
फिटकरी के फायदे और इस्तेमाल का तरीका (Natural Remedy With Alum)
फिटकरी को पानी में घोलकर गरारे करें। मुंह की बदबू दूर हो जाएगी। फिटकरी मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है। ध्यान रहे, इस पानी को निगलना नहीं है। कुछ दिनों के अंतराल पर इस तरह फिटकरी के पानी से कुल्ला करते रहें।
2. पसीने की बदबू दूर करे
नहाने से पहले फिटकरी के टुकड़े को पानी में भिगोकर बगल में रगड़ें। या फिर फिटकरी को पीसकर पानी में मिलाकर शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पसीना ज्यादा आता है। 10-15 मिनट बाद नहा लें। याद रखें, फिटकरी लगाने के बाद कोई परफ्यूम न लगाएं।
3. त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाए
फिटकरी मुंहासों के दाग, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को दूर करने में मदद करती है। यह त्वचा के मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है।
4. एंटीसेप्टिक का काम करे
शेविंग करते समय या किसी और वजह से अगर त्वचा कट जाए तो फिटकरी एंटीसेप्टिक का काम करती है। कटे हुए हिस्से पर फिटकरी का टुकड़ा पानी में भिगोकर लगाने से खून बहना बंद हो जाता है। इसके अलावा, फिटकरी पानी को शुद्ध करने में भी मदद करती है। फिटकरी को पानी में मिलाकर रखने से पानी शुद्ध हो जाता है।
5. यूरिन इन्फेक्शन में आराम
फिटकरी यूरिन इन्फेक्शन को दूर करती है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए यह यूरिन इन्फेक्शन को दूर करती है। फिटकरी के पानी से गुप्तांगों को साफ करने से संक्रमण कम होता है।
6. चेहरे की देखभाल में
फिटकरी के पानी से चेहरे की मालिश करने से चेहरा साफ होता है। यह दांतों के लिए प्राकृतिक माउथवॉश का भी काम करता है। मसूड़े और दांत स्वस्थ रहते हैं।
7. स्कैल्प की देखभाल में
फिटकरी के पानी से बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है। सिर में कोई भी संक्रमण हो तो वह दूर होता है। रूसी की समस्या कम होती है।
फिटकरी एक प्राकृतिक खनिज है जिसमें एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और कसैले गुण होते हैं। फिटकरी को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपको जरूर फायदा होगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.