प्रेगनेंसी के बाद आसानी से घटा सकती हैं 20 kg वजन, नेहा धूपिया के 5 लाइफस्टाइल टिप्स करें फॉलो

Published : Aug 21, 2025, 05:22 PM IST

Neha Dhupia weight loss journey: नेहा धूपिया ने प्रेगनेंसी के बाद 17 किलो वेट गेन किया था। संतुलित आहार, शुगर-फ्री डाइट, योगा और एक्सरसाइज की मदद से उन्होंने 23 किलो वजन घटाया। जानें उनकी वेट लॉस जर्नी और फिटनेस सीक्रेट्स।

PREV
15
प्रेगनेंसी के बाद नेहा धूपिया ने किया वेट लॉस

44 साल की एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने प्रेगनेंसी के बाद करीब 17 किलो से ज्यादा वेट गेन किया। एक्ट्रेस ने संतुलित आहार का सेवन और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से वेट लॉस किया। एक्ट्रेस ने तेजी से वेट लॉस करने के बजाय रोजाना शरीर पर काम किया। नेहा धूपिया ने प्रेगनेंसी के 4 साल के दौरान कम कैलोरी फूड के सेवन से लेकर एक्सरसाइज को पूरा समय दिया। इससे न सिर्फ वेट लॉस हुआ बल्कि एक्ट्रेस खुद को एनर्जेटिक महसूस करने लगीं।

25
शुगर, ऑयल को कहा ना

नेहा ने वेट लॉस करने के लिए अपने खाने में शुगर और तेल को पूरी तरीके से बंद कर दिया। ऐसा करने से वेट लॉस करने में मदद मिली। नेहा खाने में हेल्दी फूड्स के साथ प्रोटीन की अधिक मात्रा का सेवन करती थीं, जिसका फायदा उन्हें वेट लॉस में मिला। वह मानती हैं कि तले हुए फूड्स और ग्लूटेन का सेवन वजन को तेजी से बढ़ाता है। अगर आप इनकी मात्रा सीमित कर कर दें या खाना बंद कर दिया जाए, तो वजन को कम करने में मदद मिलती है।

35
जिम के साथ योगा से वेट लॉस

नेहा वेट लॉस करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। रोजाना रनिंग उनका फेवरेट कार्डियो है। एक्ट्रेस मानती हैं कि वेट लॉस के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है। अगर आप लगातार कड़ी मेहनत करेंगी और उन दिनों में भी एक्सरसाइज करेंगी, जिस दिन आप सबसे ज्यादा आलस महसूस करती हैं, तो उससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। नेहा धूपिया हफ्ते में कुछ दिन योगा करती हैं और कुछ दिन एक्सरसाइज, इस रूल को फॉलो करके नेहा 23 किलो वेट लॉस में मदद मिली। 

45
फिटनेस के लिए टेनिस खेलती हैं नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और सानिया मिर्जा की पक्की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। आपको बताते चले कि नेहा स्पोर्ट्स लवर हैं और क्वालिटी टाइम एंजॉय करने के लिए टेनिस खेलती हैं। बास्केटबॉल, स्वीमिंट आदि भी उनके पसंदीदा गेम्स में शामिल है। नेहा मानती हैं कि मानसिक शांति के लिए वो जरूर करें, जो आपको पसंद है। नेहा स्पोर्ट्स में एक्टिव हैं जिससे उन्हें वेट लॉस में मदद मिलती है। 

और पढ़ें: Malaika Arora Secret Drink: रातभर भिगोकर पीती हैं ये 3 बीज, मलाइका की फिटनेस रूटीन है गेम चेंजर

55
वेट लॉस के लिए हाइड्रेशन है जरूरी

समय समय पर शरीर को हाइड्रेट करने पर भूख बार-बार नहीं लगती है। नेहा इस बात को जानती हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के साथ ही कोकोनट वॉटर भी पीती हैं। दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से करने वाली नेहा धूपिया संतुलित जीवन जीती हैं, जिसका उन्हें पूरा फायदा मिलता है। 

और पढ़ें: 6 महीने XXL से कपड़ों का साइज हो गया स्मॉल, महिला ने होम वर्कआउट से किया 37 किलो वेट

Read more Photos on

Recommended Stories