New Year Party में ज्यादा खा-पी लिया है? आफ्टर पार्टी बॉडी डिटॉक्स के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स- नींबू पानी, एंटीऑक्सीडेंट डाइट, जूस, लहसुन और हल्का खाना। ये Tips शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर एनर्जी वापस लाने में मदद करेंगे।
न्यू ईयर पार्टी में हैवी खाना, मीठा, ऑयली स्नैक्स और ड्रिंक्स लेना आम बात है। लेकिन पार्टी के अगले दिन शरीर भारी, पेट फूला हुआ, सुस्ती और कभी-कभी सिरदर्द भी महसूस होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉडी में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और डायजेशन स्लो हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि पार्टी के बाद शरीर को सही तरीके से डिटॉक्स किया जाए, ताकि एनर्जी वापस आए और मेटाबॉलिज्म नॉर्मल हो सके।
26
1. दिन की शुरुआत सही ड्रिंक्स से करें
आफ्टर पार्टी डिटॉक्स का पहला स्टेप है भरपूर हाइड्रेशन।
सुबह उठते ही नींबू पानी, नारियल पानी या साधारण गुनगुना पानी पिएं। इससे लिवर एक्टिव होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
पूरे दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन और एसिडिटी से बचा जा सके।
36
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें
डिटॉक्स के लिए अपनी थाली में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
पालक, मेथी, बथुआ, धनिया जैसी सब्जियां शरीर की अंदरूनी सफाई करती हैं।
इसके अलावा नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी सीमित मात्रा में ले सकते हैं, जो शरीर को जरूरी मिनरल्स और एनर्जी देते हैं।
46
3. पालक-गाजर का जूस पिएं
पालक और गाजर का फ्रेश जूस लिवर और खून को साफ करने में मदद करता है।
ये बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है।
हालांकि, अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या रही है, तो पालक का जूस कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही लें।
56
4. लहसुन से बढ़ाएं डिटॉक्स प्रोसेस
लहसुन शरीर के डिटॉक्सीफिकेशन प्रोसेस को फास्ट करता है।
रोज सुबह खाली पेट एक कली कच्चा लहसुन एक गिलास पानी के साथ लिया जा सकता है।
लेकिन अगर आप ब्लड थिनर दवाएं लेती हैं या लहसुन से गैस, एसिडिटी या उलटी की समस्या होती है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
66
5. पार्टी के बाद हल्का खाना खाएं
डिटॉक्स के दौरान भारी, तला-भुना खाना बिल्कुल न खाएं।
दलिया, दाल, खिचड़ी या हल्की सब्जी जैसे भोजन पचाने में आसान होते हैं और पेट को आराम देते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.