61 की उम्र में 30 वाला निखार ! जानें नीता अंबानी के जवां रहने का राज

Published : Mar 19, 2025, 04:29 PM IST
nita ambani

सार

Nita Ambani Fitness Secrets : नीता अंबानी, 61 की उम्र में भी फिट और युवा दिखती हैं। जानें उनके वर्कआउट प्लान, डाइट और फिट रहने के राज।

Nita Ambani Fitness Secrets : नीता अंबानी (Nita Ambani) 60 की उम्र में 30 की लगती हैं। उनके फैशन और फिटनेस के आगे अच्छी-अच्छी हसीनाएं मात खा जाती हैं। ऐसे में आप भी बढ़ती उम्र के साथ जवान दिखना चाहती हैं तो नीता अंबानी का रूटीन जानें। जहां वह खुद को फिट रखने के लिए क्या करती हैं और किस तरह की डाइट लेती हैं।

नीता अंबानी का वर्कआउट प्लान (Nita Ambani Workout Plan)

नीता अंबानी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरतनाट्यम के साथ योगा भी करती हैं। तैराकी उनके पूरे शरीर को फिट रखने में मदद करती है। नीता अंबानी का कहना है कि हफ्ते में 5 दिन एक्सरसाइज करने से शरीर में लचीलापन बनाए रखा जा सकता है। लेग प्रेस एक्सरसाइज उन्हें बहुत पसंद है। 61 साल की उम्र में फिट रहने वाली नीता अंबानी महिलाओं को हर दिन 30 मिनट निकालकर अपने शरीर को फिट रखने की सलाह देती हैं। आपकी उम्र 30 या 60 हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

नीता अंबानी का डाइट प्लान (Nita Ambani Diet Plan)

नीता अंबानी कहती हैं कि वह पूरी तरह से शाकाहारी भोजन करती हैं और भोजन में चीनी नहीं मिलाती हैं। नीता अंबानी के भोजन में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करता है। और शरीर को सक्रिय भी रखता है। नीता ऑर्गेनिक भोजन को भोजन में शामिल करती हैं, जो उन्हें बुढ़ापे में भी फिट रखता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका