Depression: अपने को खोने का गम कहीं न बन जाए डिप्रेशन, खुद को 4 तरीकों से उबारे

Published : Jun 12, 2025, 08:49 PM IST
Death - Depression

सार

Depression Overcome:किसी अपने को खोने का दर्द गहरा होता है, लेकिन इसे स्वीकार कर, अपनों से बात कर और सही सलाह लेकर डिप्रेशन से बचा जा सकता है। जानिए डिप्रेशन से बाहर निकलने के आसान उपाय।

Depression: किसी अपने को खोने का दर्द पल भर नहीं बल्कि जिंदगीभर का होता है। कुछ लोग तो गहरे दर्द को सह ले जाते हैं लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं होता। अगर आपने किसी अपने को खोया है दर्द को सहन नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ समय बाद तक डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। 

दुख को करें स्वीकार

भले ही आपका दुख कितना भी गहरा क्यों न हो, आपको अपनों के खोने का दुख स्वीकार करना बेहद जरूरी है। जब आपका मन ये मान लेता है कि अपना जा चुका है तो आपका मन कुछ समय बाद अलग कामों में लगने लगता है। अगर मन सच स्वीकार नहीं कर पाता तो न चाहते हुए भी आपका मन केवल एक ही बात सोचेगा। लंबे समय तक परेशान रहने से 

अपनों से करें दुख बयां

अगर आप दुख को कम करना चाहते हैं आपनों से बात जरूर करें। आप अपने प्रिय के बारे में बातें कर सकते हैं। ऐसा करने से दुख कम होगा और डिप्रेशन की संभावना भी कम हो जाएगी।

सपोर्ट ग्रुप से मिलेगा सहारा

आप ऐसे सपोर्ट ग्रुप को भी फॉलो कर सकते हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। समान दुख वाले लोगों से बात करके और एक जैसे दुख के कारण आप एक-दूसरे के प्रति सहानभूति महसूस कर सकेंगे। आपको आसानी से ऑनलाइन ऐसे ग्रुप मिल जाएंगे जिससे आप कनेक्ट कर सकते हैं।

रोजाना करें एक्सरसाइज

रोजाना एक्सरसाइज करने से भी आप काफी हद तक अपने दुख को कम कर सकते हैं। एक्सरसाइज करने से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है।

अगर आपको डिप्रेशन के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही बिना संकोच के ट्रीटमेंट भी लेना चाहिए। ऐसा करके आप डिप्रेशन से ऊबर सकते हैं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट