Postpartum Health Guide: डिलीवरी के बाद भी शरीर में नहीं रहेगी थकावट, चुनें 4 तरीके

Published : Jun 12, 2025, 05:30 PM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 05:31 PM IST
Postpartum Health Guide

सार

Postpartum Health: डिलीवरी के बाद ज्यादातर मां अपनी सेहत और शरीर का ध्यान नहीं रख पातीं। ऐसा करने से आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डिलीवरी के बाद क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यहाँ जानें।

Postpartum Health Guide: मां बनना हर महिला के जीवन का एक अहम पड़ाव होता है। गर्भधारण से लेकर डिलीवरी तक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। 9 महीने तक बच्चे का ध्यान रखने वाली मां, डिलीवरी के बाद अक्सर अपनी सेहत और शरीर को नजरअंदाज कर देती हैं। इससे भविष्य में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

डिलीवरी के बाद शुरू करें हल्के व्यायाम

इनसे बचने के लिए और डिलीवरी के बाद शरीर को फिर से मजबूत बनाने के लिए सही प्लानिंग ज़रूरी है। घर पर ही हल्के-फुल्के व्यायाम करने से शरीर में बदलाव आते हैं। व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि हर किसी का शरीर अलग होता है।

डिलीवरी के 6 हफ्तों बाद वॉक

आमतौर पर डिलीवरी के बाद कम से कम 6 हफ्तों तक ज्यादा मेहनत से बचना चाहिए। उसके बाद ही धीरे-धीरे शरीर को फिर से तैयार करना चाहिए। शुरुआत में छोटी-छोटी वॉक से शुरू कर सकते हैं। सुबह या शाम को 10 मिनट टहलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर चुस्त रहता है।

पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

डिलीवरी के दौरान मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, खासकर कमर के आसपास की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करने से पेशाब पर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक आराम भी जरूरी हैं। योग और हल्के सांस के व्यायाम से मन को शांति मिलती है। बच्चे की देखभाल के तनाव को कम करने में ये काफी मददगार होते हैं।

खाएं प्रोटीन रिच फूड्स

खाने-पीने का भी ध्यान रखना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर खाना खाना चाहिए। अंडे, दूध, हरी सब्ज़ियां, फल जैसी चीजें खाने से शरीर को ज़रूरी ऊर्जा मिलती है। साथ ही जूस भी ज्यादा पीना चाहिए। शरीर को फिर से ऊर्जावान बनाने के लिए नींद बहुत जरूरी है। जब बच्चा सो रहा हो, तब मां को भी आराम करना चाहिए। तनाव कम करने और ऊर्जा वापस पाने के लिए ये बहुत जरूरी है।इस तरह, धीरे-धीरे शुरुआत करके, शरीर के लिए जरूरी व्यायाम, खाना और आराम का सही संतुलन बनाकर, मां जल्दी ही अपनी सेहत वापस पा सकती हैं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत