1 दिन में कितने जामुन खाना फायदेमंद ? जानें सेहत से जुड़े खास राज

Published : Jun 12, 2025, 03:41 PM IST
jamun health benefits

सार

Jamun fruit benefits: जामुन में विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के कई फायदे हैं।

जामुन एक ऐसा फल है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में भारत में इसे खूब खाया जाता है। जामुन में विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम और फाइबर जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। आइए देखें कि जामुन को अपनी डाइट में शामिल करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और ये शरीर के लिए कैसे फायदेमंद हैं। 

काला जामुन खाने से शरीर को क्या फायदा होता है?

1. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। अगर आपको बहुत जल्दी भूख लग जाती है तो इसका सेवन करें। ये लंबे वक्त पेट भरा रखने में मदद करता है। 

2. पाचन तंत्र के लिए जामुन के फायदे

फाइबर से भरपूर जामुन कब्ज से राहत दिलाने, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

3. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

आयरन और विटामिन सी से भरपूर जामुन हीमोग्लोबिन का उत्पादन बढ़ाता है और एनीमिया से बचाता है। अगर शरीर में खून की कमी है तो इसका सेवन किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- मानसून में बनाएं इंदौरी भुट्टे का किस, जुबान की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

4. इम्यूनिटी बढ़ाता है

विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर जामुन इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है।

5. दिल के लिए अच्छा

पोटेशियम से भरपूर जामुन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

6. आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन में मौजूद विटामिन ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं।

7. वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला जामुन भूख कम करने और वजन घटाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- क्या है ये ABC जूस, जानें कैसे बनाएं और इसके 8 जबरदस्त फायदे

8. त्वचा के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर जामुन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

9. एक दिन में कितने जामुन खाना चाहिए ?

अगर आपके दिल में भी सवाल आता है, एक दिन में कितने जामुन का सेवन करना चाहिए तो इसका कोई सीधा जवाब नहीं है। हालांकि माना जाता है एक दिन में 200 ग्राम जामुन खाया जा सकता है। पर ये भी लोगों की डाइट पर निर्भर करता है।

(ध्यान दें: अपने खानपान में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें।)

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत