
PM Modi Lifestyle: 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ती उम्र में भी एकदम फिट हैं। फिटनेस के लिए पीएम मोदी स्ट्रिक्ट रूल्स फॉलो करते हैं। इन रूल्स में रोजाना योगा, सात्विक भोजन के साथ अन्य एक्टिविटी भी शामिल है। आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए नरेंद्र मोदी से कौन-सी आदतें सीखी जा सकती हैं।
प्रधानमंत्री के योगा प्रेम से देश का हर नागरिक वाकिफ है। 70 से अधिक उम्र होने पर भी पीएम रोजाना सुबह उठकर कुछ समय के लिए योगा जरूर करते हैं। उनके योग में सेतुबंधासन, वज्रासन, भुजंगासन और उत्तानपादासन आदि शामिल हैं। योग करने से जहां दिनभर के लिए एनर्जी मिलती है, वहीं फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी फिट रहती है।
नरेंद्र मोदी को नेचर के करीब रहना बेहद पसंद है। उन्हें कुछ समय के लिए पेड़-पौधों को देखना, नए पौधे लगाना और वातारण की शांत ध्वनि में मेडिटेशन करना पसंद है। अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है, तो उससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और इंसान चीजों को लंबे समय तक याद रखता है।
और पढ़ें: Daily Chair Yoga Routine: ऑफिस में करें 4 चेयर योगा, गर्दन और पीठ दर्द से पाएं छुटकारा
अगर आप बढ़ती उम्र में भी खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो ट्रेवलिंग जरूर करें। नरेंद्र मोदी को प्राकृतिक खूबसूरती के बीच रहने के अलावा जंगलों में जानवरों के बीच वक्त बिताना, समुद्री जीवों के बारे में जानना बेहद पसंद है। घूमना एक कम प्रभाव वाला व्यायाम होता है, जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है। घूमने के बाद नींद भी अच्छी आती है और व्यक्ति खुद को स्ट्रेस फ्री महसूस करता है।
संतुलित आहार लेने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात खाने में यकीन नहीं करते हैं। उनका डिनर शाम को 6 बजे तक हो जाता है। डिनर में पीएम मोदी गुजराती दाल खिचड़ी, चावल-दाल आदि खाना पसंद करते हैं। साथ में सलाद खाना भी उन्हें पसंद है।
और पढ़ें: PM Modi Diet Plan: पीएम मोदी का डाइट प्लान, फॉलो कर लिया तो कभी नहीं पड़ेंगे बीमार
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.