शीशे सा चमकेगा चेहरा, बस हफ्ते में एक बार लगाएं अनार का Face Pack

Published : Jan 29, 2025, 06:07 PM ISTUpdated : Jan 29, 2025, 06:11 PM IST
शीशे सा चमकेगा चेहरा, बस हफ्ते में एक बार लगाएं अनार का Face Pack

सार

अनार के छिलके और बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा की झुर्रियों, रेखाओं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

हेल्थ डेस्क। चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अनार एक बेहतरीन फल है। अनार के छिलके और बीजों में कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा की झुर्रियों, रेखाओं और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। चेहरे की रंगत निखारने के लिए अनार के फेस पैक आजमाए जा सकते हैं।

पहला फेस पैक

अनार फेस के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो ऑलिव ऑयल या फिर बादाम के तेल के साथ अनार का रस मिक्स करें और 20 मिनट के लिए चेहर पर लगाकर छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से वॉश कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आप स्किन दमक उठेगी।

दूसरा फेस पैक

वहीं, आप एक चम्मच अनार का रस, एक चम्मच बेसन और थोड़ी सी मलाई मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये रंगत निखारने के साथ हाइड्रेशन भी कमाल का देता है। इस फेस मास्क को धुलने के लिए ठंडे नहीं बल्कि गुनगने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

तीसरा फेस पैक

खाने वाला दही चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। आप अनार के रस में थोड़ा सा दही मिलाकर मिक्स कर लें और फिर से चेहरे और गर्दन में लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और फिर मुहं धो लें। ऐसा करने से स्किन का रंग खिलता है और त्वचा मुलायम होती है। हफ्ते में ये दो बार लगाया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- डाइट प्लान छोड़ें वजन घटाने के लिए 'वरदान' अलसी के बीज ! जानें फायदे

ये भी पढ़ें- रोजाना की 4 लापरवाही पड़ेगी खूब भारी, ब्रेन हेल्थ पर होता है सीधा असर

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत