2024 के पॉपुलर हेल्थ गैजेट, इस तरह से करते हैं स्वास्थ्य की रक्षा

Published : Dec 07, 2024, 01:17 PM IST
Popular health gadgets of 2024

सार

Popular health gadgets of 2024: 2024 के पॉपुलर हेल्थ गैजेट्स से रखें अपनी सेहत का ख्याल। ब्लड ग्लूकोज स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रिक टूथब्रश, इलेक्ट्रोथेरेपी डिवाइस और नेक वार्मर जैसी डिवाइस मिनटों में काम को आसान बनाती हैं।

हेल्थ डेल्क: आजकल बीमारियों की निगरानी रखने के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत महसूस नहीं होती। मार्केट में ऐसे कई हेल्थ गैजेट्स हैं जो आसानी से आपके दिल का हाल बताते हैं। साल 2024 में ऑनलाइन ऐसे हेल्थ गैजेट्स खूब पसंद किए गए जो घंटों का काम आसानी से मिनटों में कर देते हैं। जानते हैं ऐसे ही पॉपुलर हेल्थ गैजेस्ट्स के बारे में। 

ब्लड ग्लूकोज स्मार्ट वॉच (Blood Glucose Smart Watch)

साल 2024 में हेल्थ की अपडेट देने के लिए स्मार्ट वॉच ने खूब योगदान दिया। ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बताने से लगाकर हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड, ब्लड लिपिड मॉनिटरिंग आदि की जानकारी ब्लड ग्लूकोज स्मार्ट वॉच से मिली।इस प्रकार लोगों ने हाथ में घड़ी बांंधकर अपने स्वास्थ्य पर निगरानी की। ऑनलाइन ऐसी स्मार्ट वॉट आपको 6 से 10 हजार के अंदर आसानी से मिल जाएंगी।

इलेक्ट्रिक टूथब्रश से दांतों की सफाई (Electric Toothbrush)

दांतों में कैविटी की समस्या अक्सर दांत सही से साफ न होने के कारण होती है। इस समस्या को सॉल्व करने के लिए इलेक्ट्रिक टूथब्रश ने 2024 में धूम मचाई। लोगों ने सिंपल टूथब्रेश खरीदने के बजाय 66,000 बार कंपन करने वाले ब्रश को खरीदा। इलेक्ट्रिक ब्रश 60 डिग्री पर दोलन करके दांतों की सफाई करता है। ऑनलाइन इलेक्ट्रिक टूथब्रश हजार रु की कीमत में आसानी से मिल जाते हैं। 

इलेक्ट्रोथेरिपी डिवाइस (Electrotherapy Device)

पोस्ट सर्जिकल और पोस्ट ट्रॉमेटिक एक्यूट पेन की समस्याओं को ठीक करने के लिए इलेक्ट्रोथेरिपी डिवाइस का इस्तेमाल किया है। डिवाइस टिप की तरह होती हैं जिन्हें दर्द वाले स्थान में लगाया जाता है। इससे मसल्स स्टिमुलेशन होता है और पुराने दर्द से भी राहत मिलती है। टाइमर से टाइम सेट कर सकते हैं और बैटरी को एडेप्टर की मदद से चार्ज कर इस्तेमाल किया जाता है। 4 हजार के अंदर इलेक्ट्रोथेरिपी डिवाइस मिल जाते हैं।

नेक वार्मर (Neck Warmer)

गर्दन में अक्सर दर्द की समस्या झेल रहे लोगों ने Neck Warmer की मदद से काफी राहत पाई। नेक वार्मर रिचार्ज होकर हीट प्रोड्यूस करता है। इससे नेक पेन में आसाम मिलता है। नेक वार्मर का इस्तेमाल खेलते समय, आउटिंग आदि के समय किया जा सकता है। नेक वार्मल की ऑनलाइन कीमत 4 हजार के करीब है।

और पढ़ें: 2024 के 5 पॉपुलर Skincare Treatments, जवां बनने के लिए खूब हुए इस्तेमाल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत