Prostate cancer: अचानक से शरीर में घर कर जाता है प्रोटेस्ट कैंसर, 5 तरीकों से पुरुष करें देखभाल

Published : May 21, 2025, 12:21 PM IST
Prostate cancer care

सार

Prostate cancer: प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में धीरे-धीरे विकसित होने वाली बीमारी है। जानें इसके लक्षण, कारण और समय रहते जांच व जीवनशैली में बदलाव से कैसे बचा जा सकता है। 

Prostate cancer care: शरीर में कैंसर की शुरुआत होने से कोशिकाएं तेजी से विभाजित होने लगती हैं। पुरुषों में प्रोटेस्ट कैंसर की जानकारी कम ही मामलों में हो पाती है। प्रोटेस्ट कैंसर की शुरुआत प्रोटेस्ट ग्लैंड से शुरू होती है। अगर शुरुआत में ही जानकारी मिल जाए तो ट्रीटमेंट आसानी हो जाता है। आइए जानते हैं पुरुषों में प्रोटेस्ट कैंसर के लक्षण क्या होते हैं और कैसे पुरुषों को देखभाल करनी चाहिए। 

प्रोटेस्ट कैंसर के लक्षण (Symptoms of Prostate Cancer)

प्रोटेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण कम ही देखने को मिलते हैं। बीमारी बढ़ने पर शरीर में विभिन्न लक्षण दिखने लगते हैं। 

  • बार-बार पेशाब लगने की समस्या
  • वीक यूरिन फ्लो
  • पेनफुल इजेकुलेशन और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
  • सीमन में ब्लड
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द

प्रोटेस्ट कैंसर के कारण (Causes of Prostate Cancer)

प्रोटेस्ट कैंसर की समस्या किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। साथ ही कैंसर का रिस्क 50 साल की उम्र बढ़ने के साथ बढ़ जाता है। प्रोटेस्ट कैंसर के कारण सूजन और जलन प्रोटेस्ट ग्लैंड में बढ़ जाती है। अभी प्रोटेस्ट कैंसर के असली कारण की जानकरी नहीं मिल पाई है।

पुरुषों में प्रोस्टेस्ट कैंसर केयर (Prostate Cancer Care in Men)

  1. अगर समय-समय पर प्रोटेस्ट कैंसर की जांच कराई जाए तो कैंसर के बारे में समय पर जानकारी मिल जाती है। परिवार में प्रोटेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है तो व्यक्ति को अधिक सतर्क रहना चाहिए। समय-समय पर ऐसे परिवार में प्रोटेस्ट कैंसर की जांच परिवार के सभी पुरुषों को करानी चाहिए। 
  2. प्रोटेस्ट कैंसर के लिए जीन भी रिस्पॉन्सिबल होते हैं। लिंच सिंड्रोम म्यूटेशन के कारण प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर समय रहते जांच करा ली जाए तो काफी हद तक कैंसर का ट्रीटमेंट कराकर बीमारी से निपटा जा सकता है। 
  3. अगर स्मोकिंग को छोड़ दिया जाए तो पुरुषों में प्रोटेस्ट कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। 
  4. हेल्दी वेट भी प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर देता है। आपको रोजाना योगा और आधे घंटे की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिेए।
  5. हेल्दी ईटिंग की मदद से भी प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। 

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत