
क्विन्वा, भले ही अभी बहुत लोगों के लिए नया हो, लेकिन सेहत के प्रति जागरूक लोगों की डाइट में ये जगह बना रहा है। साउथ अमेरिका के एंडीज पहाड़ों में उगने वाला ये अनाज अब दुनिया भर में सुपरफूड माना जाता है। ये प्रोटीन, फाइबर से भरपूर, ग्लूटेन-मुक्त और आसानी से पचने वाला होता है। जो लोग हेल्थ रहना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए क्विन्वा एक अच्छा ऑप्शन है। विदेशों से आने के कारण इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है, लेकिन कम मात्रा में भी इसके फायदे बहुत हैं।
पूरी तरह प्रोटीन से भरपूर: क्विन्वा एक ऐसा प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जिसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। आमतौर पर पौधों से मिलने वाले प्रोटीन में ये सब नहीं मिलते।
फाइबर से भरपूर: फाइबर पाचन में मदद करता है, कब्ज कम करता है और पेट लंबे समय तक भरा रखता है। इसलिए, जो लोग अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए क्विन्वा बहुत फायदेमंद है।
खून और दिल के लिए अच्छा: क्विन्वा में मौजूद मैग्नीशियम और आयरन दिल को हेल्थ रखने और खून में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रखने में मदद करते हैं।
क्विन्वा हमारे चावल या दाल जैसा नहीं होता। इसे पकाने में थोड़ी चिपचिपाहट होती है। लेकिन इसे पकाना आसान है। चावल की तरह उबाल लीजिये। इसे सलाद, खिचड़ी या सूप में भी मिलाकर खाया जा सकता है। आजकल ज्यादातर लोग सेहत के प्रति जागरूक हैं। कई लोग मानते हैं कि गलत खानपान से ही शरीर में कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। इसलिए, कई लोग खाने को ही दवा मानते हैं। उनके लिए क्विन्वा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हेल्दी रहने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.