Shreyas Iyer fitness routine: श्रेयस अय्यर ना सिर्फ़ मैदान पर बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। जानिए उनके वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान के बारे में जो उन्हें चुस्त-दुरुस्त रखता है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने खेल के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। अगर यंग बॉयज भी उनकी तरह लीन शेप बॉडी पाना चाहते हैं, तो उनके फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।
28
श्रेयस अय्यर का वर्कआउट रूटीन
श्रेयस के वर्कआउट रूटीन की बात करें, तो वह दिन की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग और योग के साथ करते हैं। जो उनकी मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है और वह क्रीज पर शांत स्वभाव के साथ मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर पाते हैं।
38
श्रेयस अय्यर का हार्डकोर वर्कआउट
दिन की शुरुआत लाइट वे में करने के बाद श्रेयस कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं। जिसमें वह रनिंग और स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं, जिससे उनकी बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और स्टैमिना इंक्रीज होता है।
श्रेयस अय्यर अपनी रूटीन में TRX ट्रेनिंग भी शामिल करते हैं, जो एक्सरसाइज का एक सेट होता है। इसमें कई सारी एक्सरसाइज होती है, जो कोर मसल्स को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाती है।
58
श्रेयस अय्यर का डाइट प्लान
श्रेयस अय्यर के डाइट प्लान की बात करें, तो वह अपने डेली डाइट में फ्रेश फ्रूट्स और सब्जियों को जरूर शामिल करते हैं। दिन की शुरुआत पालक, काली मिर्च और पनीर से बने आमलेट के साथ करते हैं। साथ में मौसमी फल जैसे तरबूज या पपीता खाते हैं।
68
मसल्स गेन के लिए प्रोटीन है जरूरी
श्रेयस अय्यर अपनी डाइट में हेल्दी प्रोटीन को शामिल करते हैं, जो उनकी मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट जैसे ब्राउन राइस, शकरकंद और किनोवा अपनी डाइट में जरूर लेते हैं।
78
हेल्दी फैट्स और हाइड्रेशन है जरूरी
श्रेयस का मानना है कि फिटनेस के लिए हेल्दी फैट बहुत जरूरी है। ऐसे में वह एवोकाडो और फिश ऑयल का सेवन डाइट में करते हैं। दिनभर हाइड्रेट रहने के लिए पानी और फ्रेश जूस पीते हैं।
88
प्रोसेस्ड फूड और शराब से परहेज
श्रेयस अय्यर का मानना है कि प्रोसेस्ड फूड, एक्स्ट्रा शुगर और शराब सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है और उनकी परफॉर्मेंस के लिए भी हानिकारक है, इसलिए वह इन सारी चीजों से दूरी बनाए रखते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.